विलियम, वेल्स के राजकुमार

यूनाइटेड किंगडम और १४ राष्ट्रमंडल देशों के सिंहासन के उतराधिकारी

विलियम, वेल्स के राजकुमार (अंग्रेज़ी: William, Prince of Wales) (विलियम आर्थर फ़िलिप लुई (अंग्रेज़ी: William Arthur Philip Louis); जन्म: 21 जून 1982), यूनाइटेड किंगडम एवं राष्ट्रमण्डल देशों के राजा चार्ल्स तृतीय एवं दिवंगत डायना के ज्येष्ठ पुत्र हैं।[1] विलियम अपने पिता एवं यूनाइटेड किंगडम और राष्ट्रमण्डल देशों के सिंहासन के उत्तराधिकारी हैं।

राजकुमार विलियम
वेल्स के राजकुमार
राजकुमार विलियम
जन्म21 जून 1982 (1982-06-21) (आयु 42)
सेंट मेरिज हॉस्पिटल, लंदन
जीवनसंगीकैथरीन, वेल्स की राजकुमारी (वि॰ 2011)
संतान
पूरा नाम
विलियम आर्थर फ़िलिप लुइस[2]
घरानाहाउस ऑफ़ विंडसर
पिताचार्ल्स तृतीय
मातावेल्स की राजकुमारी
धर्मचर्च ऑफ़ इंग्लैंड

राजकुमार विलियम यूनाईटेड किंगडम के चार अलग-अलग विद्यालयों में पढ़े थे तथा इन्होंने अपनी कॉलेज डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट एंड्रूज से प्राप्त करी। इन्होंने अंतराल वर्ष चिली, बेलीज़ तथा अफ़्रीकी राष्ट्रों में रह कर बिताया। अफ़्रीका में इन्होंने ज्यादातर समय कीनिया में बिताया जहाँ यह कई बार रहे तथा छुट्टियाँ मनाई। राजकुमार विलियम कीनियाई और तंजानियाई विश्विद्यालयों में स्वाहिली भाषा की शिक्षा भी प्राप्त कर चुके हैं। 2006 में ये अपने छोटे भाई राजकुमार हैरी के साथ ब्लूज एण्ड रॉयल्स रेजिमेंट ऑफ़ हाउसहोल्ड कैवेलरी में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किए गए। 2009 में इनका तबादला रॉयल एयर फ़ोर्स में हो गया जहाँ इन्हें फ्लाईट लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत कर दिया गया। इस पद पर रहते हुए इन्होंने सर्च एण्ड रेस्क्यू फ़ोर्स में पूर्णकालिक पायलट बनने के लिए हैलीकॉप्टर उड़ाने का प्रिशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2010 में इन्होंने अपना समान्य तथा विशेष-प्रकार हैलीकॉप्टर प्रशिक्षण पूरा किया और वेल्स के आरएएफ वैली स्टेशन में न॰ 22 स्क्वाड्रन आरएएफ में शामिल हो कर वैस्टलैंड सी किंग हेलिकॉप्टर में सह-पायलट की भूमिका निभाते हुए खोज और बचाव दल में कार्य करने लगे।[3]

राजकुमार विलियम ने 29 अप्रैल 2011 में अपनी लम्बे समय की प्रेमिका कैथरीन मिडलटन से वैस्टमिनस्टर एबी में विवाह किया।[4] अपने विवाह से थोड़े समय पहले ही राजकुमार विलियम को ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज, अर्ल ऑफ़ स्ट्रैथिर्न और बैरन कैरिकफर्ग्स बना दिया गया था।[5][6][7]

  1. "The Prince of Wales". ब्रिटिश राजशाही की आधिकारिक वेबसाइट. Archived from the original on 7 मार्च 2015. Retrieved 16 नवम्बर 2012.
  2. "Duke of Cambridge to deploy to Falklands". मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस. 10 नवम्बर 2011. Archived from the original on 18 अक्तूबर 2012. Retrieved 16 नवम्बर 2012. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  3. "The Duke of Cambridge". ब्रिटिश राजशाही की आधिकारिक वेबसाइट. Archived from the original on 7 मार्च 2015. Retrieved 16 नवम्बर 2012.
  4. "Crowds cheer newly-wed couple". बीबीसी न्यूज. 29 अप्रैल 2011. Archived from the original on 16 जून 2011. Retrieved 16 नवम्बर 2012.
  5. "Titles announced for Prince William and Catherine Middleton". बकिंघम पैलेस. 29 अप्रैल 2011. Archived from the original on 30 अप्रैल 2011. Retrieved 16 नवम्बर 2012.
  6. "Kate and William become Duke and Duchess of Cambridge". बीबीसी न्यूज. 29 अप्रैल 2011. Archived from the original on 15 नवंबर 2012. Retrieved 16 नवम्बर 2012. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  7. बैकफ़ोर्ड, मार्टिन (29 अप्रैल 2011). "Prince William and Kate Middleton's new titles revealed". द टेलीग्राफ़. लंदन. Archived from the original on 19 सितंबर 2012. Retrieved 16 नवम्बर 2012.