विवेक विमल मशरू एक भारतीय अभिनेता हैं। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो से की और इसके पश्चात यह सीआईडी में निरीक्षक विवेक के पात्र में दिखें।[1] यह पहली बार सीआईडी में ७ जुलाई २००६ में दिखाई दिये जब सीआईडी का ऑपरेशन तलाश नामक एक राष्ट्रव्यापी खोज कार्य का प्रारम्भ किया गया। जिसमें जीतने वाले को एक पुलिस निरीक्षक की भूमिका में कार्य करने का मौका दिया गया। १ सितम्बर २००६ को विवेक मशरू को विजेता घोषित किया गया था। इसके पश्चात वह सितम्बर के अंतिम सप्ताह में सीआईडी में दिखाई दिये तब से लेकर यह २०१२ तक इसी में कार्य किया इसके पश्चात वह अपने किसी कारण से इसे छोड़ दिया।

धारावाहिक संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Another hero enters CID Archived 2012-09-30 at the वेबैक मशीन, 1 September 2006, accessed 11 December 2010

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर विवेक मशरू