टाइम्स नाऊ (Times Now) चौबीसों घण्टे चलने वाला अंग्रेजी समाचार चैनल है। इसका आधार मुंबई में है और भारत, सिंगापुर और संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रसारित होता है। यह मोबाइल स्क्रीन (रिलायंस इन्फोकॉम नेटवर्क) पर शुरू होने वाला भारत की पहली समाचार चैनल था। इसकी शुरुवात २००६ में हुई थी। सन २०१६ तक यह सर्वाधिक देखा जाने वाला अंग्रेजी समाचार चैनेल था, किन्तु सन २०१६ में अर्णव गोस्वामी इससे अलग हो गये तब से दर्शक संख्या के मामले में यह दूसरे स्थान पर रहता है।

टाइम्स नाऊ
प्रसारण क्षेत्रभारत, सिंगापुर, मलेशिया और अमेरिका
मुख्यालयमुंबई, भारत
प्रोग्रामिंग
भाषाएँअंग्रेज़ी
चित्र प्रारूप४:३ (५७६आई, SDTV)
स्वामित्व
स्वामित्वटाइम्स समूह (बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड)
कड़ियाँ
वेबसाइटwww.timesnow.tv
उपलब्धता
लौकिक
एयरटेल डिजिटल टीवी (भारत)चैनल ३००
बिग टीवी (भारत)चैनल ४५३
डिश टीवी (भारत)चैनल ६०६
टाटा स्काई (भारत)चैनल ५०७

इससे जुड़े मुख्य पत्रकार हैं, राहुल शिवशंकर (मुख्य सम्पादक), नाविक कुमार ( समूह सम्पादक), तथा मारूफ़ रज़ा (चैनल के सह सामरिक मामलों के विशेषज्ञ व सलाहकार)। मारूफ रज़ा ने समाचार बहसों के संचालन के अतिरिक्त 'लाइन ऑफ़ ड्यूटी' शीर्षक से भारतीय सशस्त्र बलों पर एक २० भागों की शृंखला को प्रस्तुत किया है। इस शृंखला से एक प्रकरण सियाचिन ग्लेशियर पर २००५ में रोम में फिल्म समारोह में सैन्य वृत्तचित्र खंड में एक पुरस्कार जीता। इस टीवी शृंखला को भारत के पहले सैन्य रियलिटी शो के रूप में "रिकार्ड लिम्का बुक" में प्रवेश मिला है।[1][2]

संदर्भ संपादित करें

  1. "Maroof Raza". Maroof Raza. मूल से 22 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-07-11.
  2. "Fast n Furious". CaraVan Magazine. मूल से 16 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 1, 2012.

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें