नेगेरी सेमबिलान

मलेशिया का एक राज्य
नेगेरी सेमबिलान
Negeri Sembilan / نڬري سمبيلن
मानचित्र जिसमें नेगेरी सेमबिलान Negeri Sembilan / نڬري سمبيلن हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : सेरेम्बन
क्षेत्रफल : ६,६८६ किमी²
जनसंख्या(२०१५):
 • घनत्व :
१०,९८,४००
 १६०/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): मलय, चीनी, तमिल


नेगेरी सेमबिलान मलेशिया का एक राज्य है।[1] यह प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमी तट पर स्थित है। मलय भाषा में "सेमबिलान" का मतलब "नौ" और नेगेरी का अर्थ "नगरी" या "राज्य" (यह शब्द संस्कृत से आया है) होता है, यानि "नेगेरी सेमबिलान" का अर्थ "नौ ग्राम" है। यह उस समय पड़ा जब सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी भाग से मिनंगकाबाऊ समुदाय के लोगों ने यहाँ आकर नौ गाँव बसाये। नेगेरी सेमबिलान के लोगों के चहरों में आज भी मिनंगकाबाऊ नैन-नक्श झलकते हैं।

राजाध्यक्ष व औपचारिक नाम संपादित करें

अधिकतर मलेशियाई राज्यों में एक ही राजपरिवार से आने वाला सुल्तान औपचारिक राजाध्यक्ष होता है, लेकिन नेगेरी सेमबिलान में समय-समय पर राज-मुखियाओं का एक गुट आपसी सहमति से अपने में से किसी एक को राज्य का यामतुआन बेसर (राजाध्यक्ष) चुनता है। मलेशिया में कुछ राज्यों को औपचारिक अरबी भाषा के नाम भी दिये जाते हैं और नेगेरी सेमबिलान का नाम "नेगेरी सेमबिलान दार-उल-ख़ुसूस" (نڬري سمبيلن دار الخصوص) है, यानि "नेगेरी सेमबिलान, विशेष स्थान"।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992