"स्मार्त सूत्र": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: वेद द्वारा प्रतिपादित विषयों को स्मरणकर उन्हीं के आधार पर आचार-...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
[[वेद]] द्वारा प्रतिपादित विषयों को स्मरणकर उन्हीं के आधार पर आचार-विचार को प्रकाशित करनेवाली शब्दराशि को "स्मृति" कहते हैं। स्मृति से विहित कर्म स्मार्त कर्म हैं। इन कर्मों की समस्त विधियाँ '''स्मार्त सूत्रों''' से नियंत्रित हैं। स्मार्त सूत्र का नामांतर '''गृह्यसूत्र''' है। अतीत में वेद की अनेक शाखाएँ थीं। प्रत्येक शाखा के निमित्त गृह्यसूत्र भी होंगे। वर्तमानकाल में जो गृह्यूत्र उपलब्ध हैं वे अपनी शाखा के कर्मकांड को प्रतिपादित करते हैं।
 
[[शिक्षा]], [[कल्प]], [[व्याकरण]], [[निरुक्त]], [[छंद]] और [[ज्योतिष]] - ये छह [[वेदांग]] हैं। गृह्यसूत्र की गणना कल्पसूत्र में की गई है। अन्य पाँच वेदांगों के द्वारा स्मार्त कर्म की प्रक्रियाएँ नहीं जानी जा सकतीं। उन्हीं प्रक्रियाओं एवं विधियों को व्यवस्थित रूप से प्रकाशित करने के निमित्त आचार्यों एवं ऋषियों ने स्मार्त सूत्रों की रचना की है। इन स्मार्त सूत्रों के द्वारा सप्तपाकसंस्था एवं समस्त संस्कारों के विधान तथा नियमों का विस्तार के साथ विवेचन किया गया है।
 
सामान्यत: गृह्यकर्मों के दो विभाग होते हैं। प्रथम सप्तपाकसंस्था और द्वितीय संस्कार। त्रेताग्नि पर अनुष्ठेय कर्मों से अतिरिक्त कर्म स्मार्त कर्म कहे जाते हैं। इन स्मार्त कर्मों में सप्तपाकसंस्थाओं का अनुष्ठान स्मार्त अग्नि पर विहित है। इनको वही व्यक्ति संपादित कर सकता है जिसने गृह्यसूत्र द्वारा प्रतिपादित विधान के अनुसार स्मार्त अग्नि का परिग्रहण किया हो। स्मार्त अग्नि का विधान विवाह के समय अथवा पैतृक संपत्ति के विभाजन के समय हो सकता है। औपासन, गृह्य अथवा आवसथ्य, ये स्मार्त अग्नि के नामांतर हैं। याग की इक्कीस संस्थाओं में पहली सात पाकसंस्था के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं : औपासन होम, वैश्वदैव, पार्वण, अष्टका, मासिश्राद्ध, श्रमणकर्म और शूलगव। एक बार इस अग्नि का परिग्रह कर लेने पर जीवनपर्यत उसकी उपासना एवं संरक्षण करना अनिवार्य है। इस प्रकार से उपासना करते हुए जब उपासक की मृत्यु होती है, तब उसी अग्नि से उसका दाहसंस्कार होता है। उसके अनंतर उस अग्नि का विसर्जन हो जाता है।
पंक्ति 18:
 
[[श्रेणी:वेद]]
 
[[en:Kalpa (Vedanga)]]
[[id:Kalpa (Wedangga)]]
[[ml:കല്പം]]
[[ne:कल्प (वेदांग)]]
[[pl:Kalpasutra]]
[[pt:Kalpa (Vedanga)]]
[[ru:Калпа (веданга)]]
[[te:కల్పము (వేదాంగం)]]
[[zh:仪轨经]]