"ऍरिस (बौना ग्रह)": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[['''ऍरिस]]''' हमारे [[सौर मण्डल]] का सब से बड़ा ज्ञात ग्रह है। [[अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ]] द्वारा रखा गया इसका औपचारिक नाम "१३६११९ ऍरिस" है। ऍरिस हमारे सौर मण्डल में सूरज की परिक्रमा करती सभी ज्ञात [[खगोलीय वस्तुओं]] में से नौवी सबसे बड़ी वस्तु है। इसका व्यास (डायामीटर) २,३००-२,४०० किमी अनुमानित किया जाता है। इसका [[द्रव्यमान]] (मास) [[यम (बौना ग्रह)|यम]] (प्लूटो) से २७% ज़्यादा और [[पृथ्वी]] के द्रव्यमान का केवल ०.२७% है।
 
ऍरिस की खोज सन् २००५ में की गयी थी। यह एक [[वरुण-पार वस्तु]] है (यानि [[वरुण (ग्रह)|वरुण]] (नॅप्टयून) की [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षा]] से भी बाहार है)। ऍरिस [[सूरज]] से बेहद दूर है और [[काइपर घेरे]] से भी बाहार एक [[बिखरे चक्र]] नाम के क्षेत्र में स्थित है। २०११ में यह सूरज से ९६.६ [[खगोलीय इकाई]] की दूरी पर था, जो प्लूटो से भी तीन गुना अधिक है। ऍरिस के इर्द-गिर्द इसका उपग्रह [[डिस्नोमिया (उपग्रह)|डिस्नोमिया]] परिक्रमा करता है। आज की तारीख़ में ऍरिस और डिस्नोमिया हमारे सौर मण्डल की सब से दूरी पर स्थित प्राकृतिक वस्तुएँ हैं।