"ओड़िया साहित्य": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
पंक्ति 4:
 
2. मध्ययुग (1550-1850),
*(क) पूर्व मध्ययुग--भक्तियुग या धार्मिक युग या पंचसखा युग,
*(ख) उत्तर मध्ययुग, रीति युग या उपेंद्रभंज युग,
 
3. आधुनिक युग या स्वातंत्र्य काल; (1850 से वर्तमान समय तक)
पंक्ति 45:
==आधुनिक युग==
यद्यपि ब्रिटिश काल से प्रारंभ होता है, किंतु अंग्रेजी का मोह होने के साथ ही साथ प्राचीन प्रांतीय साहित्य और संस्कृत से साहित्य पूरी तरह अलग नहीं हुआ। फारसी और हिंदी का प्रभाव भी थोड़ा बहुत मिलता है। इस काल के प्रधान कवि [[राधानाथ राय]] हैं। ये स्कूल इंस्पेक्टर थे। इनपर अंग्रेजी साहित्य का प्रभाव स्पष्ट है। इनके लिखे "पार्वती", "नंदिकेश्वरी", "ययातिकेशरी", आदि ऐतिहासिक काव्य हैं। "महामात्रा" प्रथम अमित्राक्षर छंद में लिखित महाकाव्य है, जिस पर मिल्टन का प्रभाव है। इन्होंने मेघदूत, वेणीसंहार और तुलसी पद्यावली का अनुवाद भी किया था। इनकी अनेक फुटकल रचानाएँ भी हैं। आधुनिक युग को कुछ लोग राधानाथ युग भी कहते हैं।
[[चित्र: Fakir Mohan.gif|right|300px|thumb|ओड़िया उपन्यास सम्राट '''फकीर मोहन सेनापति''']]
बंगाल से [[राजेंद्रलाल मित्र]] द्वारा चलनेवाले "उड़िया एक स्वतंत्र भाषा नहीं है" आंदोलन का करारा जवाब देनेवालों में उड़िया के उपन्यास सम्राट् [[फकीर मोहन सेनापति]] प्रमुख हैं। उपन्यास में ये बेजोड़ हैं। "लछमा", "मामु", "छमाण आठगुंठ" आदि उनके उपन्यास हैं। "गल्पस्वल्प" नाम से दो भागों में उनके गल्प भी हैं। उनकी कृति "प्रायश्चित्त" का हिंदी में अनुवाद भी हुआ है। पद्य में "उत्कलभ्रमण", "पुष्पमाला" आदि अनेक ग्रंथ हैं। उन्होंने छांदोग्यउपनिषद्, [[रामायण]], [[महाभारत]] आदि का पद्यानुवाद भी किया है।
 
पंक्ति 68:
[[श्रेणी:ओड़िया]]
[[श्रेणी:साहित्य]]
[[श्रेणी:उत्तम लेख]]