"हैरी एस ट्रूमैन": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छोNo edit summary
पंक्ति 5:
}}
''' हैरी एस ट्रूमैन ''' [[संयुक्त राज्य]] [[अमरीका]] के
[[अमरीका के राष्ट्रपति|राष्ट्रपति]] थे। इनका कार्यकाल [[ १९४५ ]] से [[ १९५३ ]] तक था। ये [[ डेमोक्रैट ]] पार्टी से थे।
 
हैरी एस0 टूमन, संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति। इनका जन्म 8 मई, 1884 को लामार (मिसूरी) में हुआ था। पिता क नाम जॉन ऐंडरसन ट्रूमन और माँ का नाम मार्था एलेन था। जीवन के प्रारंभिक दिनों में अपनी शिक्षा के साथ साथ टूमन अपने पिता के खेतों में भी काम करते थे। प्रतिभाशाली छात्र के रूप में 17 साल की अवस्था में उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। सैन्य जीवन से मोह होने के कारण उन्होंने न्यूयार्क के सैनिक शिक्षणालय में जाना चाहा लेकिन आँख कमजोर होने के कारण अन्य सभी दृष्टियों से योग्य होते हुए भी वे न जा सके। इसके बाद अगले पाँच साल उन्होंने कैन्सास में अपने को जमाने की कोशिशें कीं लेकिन हारकर घर लौटना पड़ा। सन् 1917 में अमरीका विश्वयुद्ध में शामिल हुआ तो उन्हें सेना में आने का अवसर मिल गया। आर्टिलरी यूनिट के साथ प्रथम लेफ्टिनेंट के रूप में उन्हें फ्रांस भेजा गया। युद्धक्षेत्र में उनकी योग्यता ने उन्हें 1918 तक कैप्टेन के पद तक पहुँचा दिया। अमरीका लौटकर सन् 1919 की 28 जून को उन्होंने बेस वैलेस से शादी की। इसके बाद कैंसास में ही उन्होंने व्यावसायिक कार्य प्रारंभ किया लेकिन इस बाद भी वे असफल ही रहे। इसमें करीब 20,000 डालर के वे कर्जदार भी हो गए। यह कर्ज चुकाने में उन्हें पूरे दस साल लगे। लेकिन इस बीच उन्होंने कभी दीवालिया होना स्वीकार नहीं किया। यह उनके जीवन में घोर निराशा का समय था।
पंक्ति 12:
 
{{अमरीकी राष्ट्रपति}}
 
[[श्रेणी:अमरीकी राष्ट्रपति]]
[[श्रेणी:उत्तम लेख]]