"चरमपसंदी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 4:
==अन्य भाषाओँ में==
चरमपसंदी जीवों को [[अंग्रेज़ी]] में "ऍक्स्ट्रीमोफ़ाइल" (extremophile) कहते हैं।
 
=क़िस्मे==
चरमपसंदी जीव कई प्रकार के होते हैं, जो भिन्न प्रकार के चरम वातावरणों में पनप सकते हैं -
*'''अम्लपसंदी''' - यह जीव तेज़ाब ([[अम्ल]]) युक्त वातावरणों में पनपते हैं जहाँ [[पी॰एच॰]] ३.० से कब हो (यानि बहुत ही तेज़ाबीय हो); अंग्रेज़ी में इन्हें "ऐसिडोफ़ाइल" बुलाते हैं
*'''क्षारपसंदी''' - यह जीव [[क्षार]] (ऐल्कली) युक्त वातावरणों में पनपते हैं जहाँ [[पी॰एच॰]] ९.० या ९.० से अधिक हो; अंग्रेज़ी में इन्हें "ऐल्कलीफ़ाइल" बुलाते हैं
*'''लवणपसंदी''' - यह जीव बहुत ही नमकीन (NaCl-युक्त) वातावरण पसंद करते हैं जहाँ नमक का सान्द्रण (कॉन्सॅन्ट्रेशन) ०.२ [[मोल (इकाई)/मोल]] प्रति लीटर से अधिक हो; अंग्रेज़ी में इन्हें "हेलोफ़ाइल" बुलाते हैं
*'''ऊष्मपसंदी''' - यह जीव ६०-८० °सेंटीग्रेड का तापमान पसंद करते हैं; अंग्रेज़ी में इन्हें "थ़र्मोफ़ाइल" बुलाते हैं
*'''अतिऊष्मपसंदी''' - यह जीव ८०-१२२ °सेंटीग्रेड का तापमान पसंद करते हैं, जो अक्सर खौलते ज्वालामुखीय चश्मों के पानी में पाया जाता है; अंग्रेज़ी में इन्हें "हाइपरथ़र्मोफ़ाइल" बुलाते हैं
*'''शीतपसंदी''' - यह जीव -१५ °सेंटीग्रेड या उस से भी ठन्डे वातावरणों में लम्बे अरसों तक रह के फल-फूल सकते हैं; अंग्रेज़ी में इन्हें "क्रायोफ़ाइल" या "सायक्रोफ़ाइल" बुलाते हैं
*'''दबावपसंदी''' - यह जीव अत्यधिक दबाव वाला वातावरण पसंद करते हैं, जैसे की महासागरों की तहों में सतह से मीलों नीचे गहरी खाइयों में पाया जाता है; अंग्रेज़ी में इन्हें "पीट्ज़ोफ़ाइल" बुलाते हैं
*'''शुष्कपसंदी''' - यह जीव बहुत ही सूखे वातावरणों में रह सकते हैं - इस श्रेणी के सूक्ष्मजीव [[चिली]] के प्रसिद्ध [[आताकामा रेगिस्तान]] की मिटटी में मिलते हैं; अंग्रेज़ी में इन्हें "ज़ॅरोफ़ाइल" बुलाते हैं
*'''विकिरण सहनशील''' - यह जीव [[आयनकारी विकिरण]] (रेडियेशन) से ग्रस्त वातावरणों में जीवित रह सकते हैं, जैसा [[पराबैंगनी]] विकिरण या नाभिकीय विकिरण (न्यूक्लीयर रेडियेशन) की स्थितियों में; अंग्रेज़ी में इन्हें "रेडियो रॅज़िस्टॅन्ट" जीव बुलाते हैं
 
==इन्हें भी देखें==