"उत्तर अफ़्रीका": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:North Africa (orthographic projection).svg|thumb|उत्तर अफ़्रीका के देश (गहरे हरे रंग में) - हल्के हरे रंग के देश भी कभी-कभी उत्तर अफ़्रीका में माने जाते हैं]]
'''उत्तर अफ़्रीका''' [[अफ़्रीका]] के [[महाद्वीप]] का उत्तरी भाग है। इसके और [[उप-सहारा अफ़्रीका]] के दरमयान [[सहारा मरुस्थल|सहारा का विशाल रेगिस्तान]] आता है जो उत्तर अफ़्रीका और बाक़ी अफ़्रीका में इतना बड़ा फ़ासला बना देता है के उत्तर अफ़्रीका की जातियाँ, भाषाएँ, रीति-रिवाज, मौसम और जानवर बाक़ी अफ़्रीका के काफ़ी भिन्न हैं। [[संयुक्त राष्ट्र]] की परिभाषा के अनुसार उत्तर अफ़्रीका में सात राष्ट्र आते हैं: [[मोरक्को]], [[अल्जीरिया]], [[तूनीशीया]], [[लीबिया]], [[मिस्र]], [[सूडान]] और [[पश्चिमी सहारा]]। इस भूभाग में तीन [[स्पेन-नियंत्रित उत्तर अफ़्रीकी द्वीप]] भी आते हैं। उत्तर अफ़्रीका में [[अरबी भाषा|अरबी]], [[बर्बरी भाषाएँ]] और कुछ अन्य भाषाएँ बोली जाती हैं।
 
==भूगोल==
इस इलाक़े के उत्तरी भाग में [[एटलस पर्वत]] शृंखला [[मोरक्को]], उत्तरी [[अल्जीरिया]] और [[तुनिशिया]] में स्थित हैं। इन पहाड़ों में कहीं-कहीं वन और झाड़ हैं और अन्य स्थानों पर ज़मीन पत्थरीली और बंजर है। इनमें कहीं-कहीं सर्दियों के मौसम में बर्फ़ भी पड़ती है और छोटे-मोटे नदी-नाले प्रवाह करते हैं। थोड़ा सा दक्षिण में और पूर्व की दिशा में यह पहाड़ ख़त्म हो जाते हैं और घास और झाड़ के खुले फैले हुए मैदान हैं, जो और दक्षिण की और जाकर सहारा रेगिस्तान की रेत में समाप्त हो जाते हैं। उत्तरी अफ़्रीका का 75% भाग यही सहारा रेगिस्तान है। सहारा का बहुत सा हिस्सा दरअसल एक [[पठार]] पर स्थित है और इसमें बहुत सी चट्टानें और सूखे पहाड़ स्थित हैं। पूर्व की और [[मिस्र]] में [[नील नदी]] की घाटी में काफ़ी हरियाली है और मिस्र की अधिकाँश आबादी इसी नदी के पास रहती है। सहारा के रेगिस्तान में भी कहीं-कहीं पर [[नख़लिस्तान]] (ओएसिस) मिलते हैं। पूरे उत्तरी अफ़्रीका में समुद्र के किनारे का इलाका थोड़ा-बहुत हरियाला है और वहाँ शहर-क़स्बे बसे हुए हैं।
 
==इन्हें भी देखें==