"विकिपीडिया:स्वशिक्षा/ध्यान रखें": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 48:
==नए लेखों का निर्माण==
विकिपीडिया में नए लेख बनाते हुए इस स्वशिक्षा में दी गई सलाह को ध्यान में रखें, जैसे की निष्पक्षता की नीति। स्रोतों के प्रयोग से प्रमाणित करें की लेख का विषय उल्लेखनीय है (यानि विकिपीडिया में सम्मिलित होने के योग्य है) और किसी भी पाठक द्वारा जाँचा जा सकता है। नए लेख बनाने के लिए आपका पंजीकृत होना आवश्यक है।
 
==नाम स्थानान्तरण==
अगर आपको कोई ऐसा लेख मिलता है जिसका शीर्षक आपको ग़लत लगे, तो उसकी सामग्री काट के नए नाम के लेख में न चिपकाएँ। इस से लेख में किये गए सारे बदलावों के इतिहास की धारा खंडित हो जाती है। मुद्रधिकारों की दृष्टि से भी इस धारा का एक होना आवश्यक है। लेख का नाम बदलने का सही तरीक़ा है उसका स्थानांतरण करना। उसके लिए आपका पंजीकृत होना ज़रूरी है। किसी लेख को स्थानांतरित करने से पहले स्थानांतरण पृष्ठ पर लिखी चेतावनियाँ ध्यान से पढ़ लें। ग़लत स्थानांतरण से जोड़ टूट सकते हैं और बेकार की बहस आरम्भ हो सकती है। अगर आपको ज़रा भी खटका है कि नाम बदलने से कठिनाइयाँ या मतभेद हो सकता है तो पहले उस लेख के संवाद पृष्ठ पर अपना नामांतरण का सुझाव डाल कर लोगों के मतों को देखें।