"अमेरिकी फ़ुटबॉल": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:2005PoinsettaBowl-Navy-LOS.jpg|thumb|220px|भिड़ने के लिए तैयार अमेरिकी फ़ुटबॉल की दो टीमें]]
[[File:AmFBfield.svg|thumb|220px|खेल के मैदान पर यार्डलाइनें और ग़ज़ों में अंक]]
'''अमेरिकी फ़ुटबॉल''' ([[अंग्रेजी]]: American football) ग्यारह खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाने वाला एक लोकप्रिय खेल है जिसमें हर टीम का उद्देश्य है की वह गेंद को दूसरी टीम के "ऍण्ड ज़ोन" (endzone, अंत क्षेत्र) में पहुँचाकर अंक बटोरे।
 
Line 5 ⟶ 6:
 
अमेरिकी फ़ुटबॉल अधिकतर [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] और [[कनाडा]] में खेली जाती है। इसके खेल को व्यवसायिक स्तर पर नियंत्रित करने वाली संस्थान का नाम "नैशनल फ़ुटबॉल लीग" (National Football League, राष्ट्रीय फ़ुटबॉल संघ) है, जिसे छोटे रूप में ऍन॰ऍफ़॰ऍल॰ (NFL) कहा जाता है। अमेरिका में इस खेल के दो मुख्य रूप हैं, कॉलेज फ़ुटबॉल और व्यवसायिक फ़ुटबॉल, जिनके नियम एक-दुसरे से थोड़े अलग हैं। स्कूलों की उच्च कक्षाओं में भी फ़ुटबॉल खेली जाती है, और उसके नियम भी थोड़े भिन्न होते हैं।
 
===मैदान और खिलाड़ी===
खेल का मैदान 100 ग़ज़ (यार्ड) लम्बा और 53।3 ग़ज़ चौड़ा होता है। मैदान की लम्बाई के दोनों तरफ़ एक गोल की लकीर होती है, जिसके आगे दस-दस ग़ज़ के ऍण्डज़ोन होते हैं, यानि कुल मिलकर मैदान की लम्बाई 120 ग़ज़ होती है। मैदान में हर पाँच ग़ज़ के फासले पर एक यार्डलाइन (yardline, ग़ज़ की लकीर) नाम की लकीर होती है। हर ऍण्डज़ोन के आख़िर में ज़मीन से 10 फ़ुट की ऊँचाई पर दो खम्बे होते हैं जिन्हें "गोलपोस्ट" (goalpost, गोल के खम्बे) कहा जाता है।
 
किसी भी समय हर टीम मैदान में अपने 11 खिलाड़ी रख सकती है, लेकिन टीमों को अधिकार होता है कि खेल में किसी भी अंतराल के समय अपना एक या सभी खिलाड़ी बदल दे। इसलिए फ़ुटबॉल एक विशेषज्ञ खिलाड़ियों का खेल है। किसी भी टीम में वास्तव में बहुत से खिलाड़ी होते हैं, जिन्हें तीन प्रकारों में बाँटा जाता है: आक्रमक खिलाड़ी (offensive, ऑफ़ॅन्सिव), रक्षक खिलाड़ी (defensive, डिफ़ॅन्सिव) और विशेष खिलाड़ी (special team, स्पेशल टीम)। कुछ खिलाड़ी तो टीमों में सिर्फ़ इसलिए रखे जातें हैं कि अगर उनके ही हुनर वाले किसी खिलाड़ी को चोट लग जाए तो उन्हें उनके स्थान पर डाला जा सके। ज़्यादातर मुक़ाबलों में किसी भी टीम के कई खिलाड़ियों को मैदान में उतरने का मौक़ा ही नहीं मिलता।
 
==इन्हें भी देखें==