"ब्रह्म समाज": अवतरणों में अंतर

छो →‎बाहरी कड़ियाँ: Adding template using AWB
No edit summary
पंक्ति 1:
'''ब्रह्म समाज''', [[राजा राम मोहन राय]] द्वारा स्थापित [[हिन्दू]] [[सुधार आन्दोलन]] था। ब्रह्मसमाज उस आध्यात्मिक आंदोलन की कहानी है जो 19वीं शताब्दी के नवजाग्रत भारत की विशेषता थी। इस आंदोलन ने स्वतंत्रता की सर्वव्यापी भावना का सूत्रपात किया एवं जनसाधारण के बौद्धिक, सामाजिक तथा धार्मिक जीवन को नवीन रूप प्रदान किया। वस्तुत: ब्रह्मसमाज के विश्वासों एवं सिद्धांतों ने न केवल विगत वर्षों में भारतीय विचारधारा को ही नवीन मोड़ दिया, अपितु भारतीय राष्ट्रीय एकीकरण, अंतरराष्ट्रीयता एवं मानवता के उदय की भी अभिवृद्धि की।

==इतिहास==
18वीं शती के अंत में भारत पाश्चात्य प्रभावों एवं राष्ट्रीय रूढ़िवादिता के चतुष्पथ पर खड़ा था। शक्तियों के इस संघर्ष के फलस्वरूप एक नवीन गतिशीलता का उदय हुआ जो सुधार के उस युग का प्रतीक थी जिसका शुभारंभ पथान्वेषक एवं भारतीय नवजाग्रति के प्रथम अग्रदूत राजा राममोहन राय के आगमन के साथ हुआ। राजा राममोहन राय ने ईश्वरीय ऐक्य "एकमेवाद्वितीयम्" परमात्मा के पितृमयत्व एवं तज्जन्य मानवमात्र के भ्रातृत्व का संदेश दिया। इस सुदृढ़ तथा विस्तृत आधार पर ब्रह्मसमाज के सर्वव्यापी धर्म के उत्कृष्ट भवन का निर्माण हुआ।

राममोहन राय का जन्म पश्चिम बंगाल के राधानगर ग्राम में 22 मई, 1772 ई. को हुआ था। उनके पिता रमाकांत राय संभ्रांत ब्राह्मण थे। इसलामी एवं हिंदू धर्मग्रंथों के मूलरूप में अध्ययन के फलस्वरूप राममोहन राय ने मूर्तिपूजा का परित्याग कर एकेश्वरवाद स्वीकार किया। जन्मजात सत्यान्वेषक होने के नाते उन्होंने लगभग तीन वर्ष सुदूर तिब्बत में बौद्धधर्म के परिज्ञानार्थ व्यतीत किए। [[ईस्ट इंडिया कंपनी]] की सेवा में रहकर राममोहन राय ने [[ईसाई धर्म]] का अध्ययन किया तथा आँग्ल मनीषियों से उनका संपर्क हुआ। राममोहन राय की प्रथम पुस्तक "तुहफ़तुल मुहावदीन" (एकेश्वर वादियों के लिए एक उपहार) ने यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि एक ईश्वर में विश्वास सभी धर्मों का सार है। उन्होंने हिंदू एवं ईसाई उभय रूढ़िवादिता के विरुद्ध सफल संघर्ष किया। राममोहन राय के अनन्य जीवन का सर्वोपरि कार्य था 23 जनवरी, (माघ 11), 1830 को ब्रह्मसमाज की स्थापना, सगुण ब्रह्म की उपासना का प्रथम सर्वोपरि मंदिर। यहीं से नवीन धार्मिक आंदोलन का जन्म होता है। राममोहन राय का स्वर्गवास 27 सितंबर, 1833 को [[ब्रिस्टल]], [[इंग्लैंड]] में हुआ जहाँ वे सामाजिक तथा राजनीतिक उद्देश्य से गए थे।

राममोहन राय द्वारा प्रवर्तित एकमेवाद्वितीय ब्रह्म की जाति, धर्म तथा निरपेक्ष उपासना ने प्रिंस द्वारिकानाथ के आत्मज महर्षि देवेंद्रनाथ ठाकुर (1817-1905) पर अति गंभीर प्रभाव डाला। देवेंद्रनाथ ने ही ब्रह्मसमाज को प्रथम सिद्धांत प्रदान किए तथा ध्यानगम्य उपनिषदीय पवित्रता के अभ्यास का सूत्रपात किया। प्रथमाचार्य देवेंद्रनाथ की उपासनाविधि इस प्रकार प्रधानत: उपनिषदीय थी। प्रेममय ईश्वर के अनुग्रह से प्राप्त अनुभूतिगम्य आत्मसाक्षात्कार उनका महत्वपूर्ण योग था। उन्होंने आध्यात्मिक साधना हेतु एक संस्था '''तत्वबोधिनी सभा''' का आरंभ किया। तत्वबोधिनी पत्रिका, सभा की प्रमुख पत्रिका के रूप में, बहुतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। देवेंद्रनाथ के नेतृत्व में एक अपूर्व निर्णय लिया गया कि वेद अच्युत नहीं हैं तथा तर्क एवं अंत:करण को सर्वोपरि प्रमाण मानना है। ब्रह्मसमाज ने प्रचार का तथा समाजसुधार का कार्य अपने हाथ में लिया। ब्रह्मसमाज के अंतर्गत [[केशवचंद्र सेन]] के आगमन के साथ द्रुत गति से प्रसार पानेवाले इस आध्यात्मिक आंदोलन के सबसे गतिशील अध्याय का आरंभ हुआ।
पंक्ति 25:

==स्थापना==
२०, अगस्त १९२८ । राजा राममोहन राय ने [[तुलनात्मक धर्म]] अध्ययन किया था परन्तु वे मुख्य रूप से उपनिषद , उनके दर्शन तथा विचारों से प्रभावित हुए थे , उपनिषद दर्शन के प्रभाव वश ही उनके द्वारा अपने संगठन का नाम ब्रह्म समाज रखा गया उनके विचार तथा योगदान धार्मिक ,सामाजिक , तथा राजनेतिक क्षेत्रो मे व्याप्त थे उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता माना जाता है

== उनके धार्मिक विचार ==
() वे धर्म की तार्किक व्याख्या करना चाहते थे

() वे एकेश्वरवाद मे विशाव्स करते थे तथा इस्लाम की मूर्तिपूजा विरोधी तथा सुफियो के मानववादी विचारो से प्रभावित थे

() वे सभी धर्मो का एक ही ईश्वर मानते थे यह ईश्वर ही समस्त मानवता का ईश्वर था

() वे वेदांत दर्शन से बहुत प्रभावित हुए थे

५ब्रह्म(५) ब्रह्म समाज के विशावासो के अनुसार ईश्वर सभी सत्ताओ का स्रोत है ,व्यर्थ के दार्शनिक वाद्विवादों ,रीतिरीव्जो ,धयं योग का कोई स्थान नही है

() यह एक मान्वात्वादी धर्म था जिसमे मनुष्य जाति सबसे महत्वपूर्ण थी ,मानवता ही सबसे बड़ा धर्म था

() ब्रह्म समाज उपनिषदों के ब्रह्म से प्रभावित था एक ईश्वर का समर्थक ,मूर्तिपोजा ,पुजारी पंठो , धार्मिक अन्धविश्वासों तथा प्रथाओ का विरोधी थे

== सामाजिक विचार ==
पंक्ति 41:

== सामाजिक योगदान ==
[[शब्द कौमुदी]] का सम्पादन-प्रकाशन कर [[सती प्रथा]] के विरोध मे जनमत तैयार किया इसी लक्ष्य हेतु ब्रिटिश सरकार को प्रथान पत्र दिया जिसके चलते 1829 का सती प्रथा निरोधक क़ानून बना यह सामाजिक विधि का प्रारम्भ थाथा। राममोहन राय ने भी हिन्दी में समाचारपत्र निकाला।

==स्थान==
पंक्ति 48:
==उद्देश्य==
* हिन्दु समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करना

==ब्रह्मसमाज और हिन्दी==
ब्रह्मसमाज के सभी नेताओं ने [[हिन्दी]] को भारत की राष्ट्रभाषा माना। केशवचंद्र सेन के ही सलाह पर [[स्वामी दयानन्द सरस्वती]] ने हिन्दी को [[सत्यार्थप्रकाश]] की भाषा बनाया और अपने भाषण आदि हिन्दी में दिये।

==बाहरी कड़ियाँ==