"भालू": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 3:
 
भालू अकेला रहना पसंद करते हैं और झुंडों में नहीं। केवल बच्चे जनने के लिए नर और मादा साथ करते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। बच्चों के पैदा होने के बाद, ये छोटे भालू कुछ समय के लिए अपनी माँ का साथ रखते हैं। भालू ज़्यादातर दिन के समय ही सक्रीय होते हैं, हालांकि कभी-कभी रात को भी घुमते हुए या खाना ढूंढते हुए पाए जा सकते हैं। उनकी सूंघने की शक्ति बहुत तीव्र होती है। देखने में भारी-भरकम लगने के बावजूद भालू तेज़ी से दौड़ सकते हैं और उन्हें पेड़ों पर चढ़ने और पानी में तैरने की भी अच्छी क्षमता होती है। ये अक्सर ग़ुफ़ाओं या ज़मीन में बड़े गड्ढों में अपना घर बनाते हैं और भालू की कुछ जातियाँ [[शीतनिष्क्रियता]] (सर्दियों के मौसम को सो कर गुज़ारना) प्रदर्शित करती हैं।
 
==अन्य भाषाओँ में==
[[संस्कृत]] में भालू को "ऋक्ष" कहते हैं, जिस से "रीछ" शब्द उत्पन्न हुआ है। [[अंग्रेज़ी]] में भालू को "बेयर" (bear) कहते हैं। [[फ़ारसी]] में भालू के लिए "ख़ुर्स" ({{Nastaliq|ur|خرس}}) शब्द है, जिसमें [[ख़|'ख़' का उच्चारण]] ध्यान देने योग्य है। [[यूनानी भाषा|यूनानी]] में इसके लिए "आर्क्तोस" (ἄρκτος) शब्द है और [[लातिनी भाषा|लातिनी]] में "उर्सुस" (ursus)। ध्यान दीजिये की रीछ, ऋक्ष, ख़ुर्स, आर्क्तोस और उर्सुस सभी [[आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा]] के "हॄत्कोस" (h₂ŕ̥tḱos) शब्द से उत्पन्न हुए मिलते-जुलते [[सजातीय शब्द]] हैं।
 
==इन्हें भी देखें==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/भालू" से प्राप्त