"पामीर पर्वतमाला": अवतरणों में अंतर

छो →‎संदर्भ: removing cat उत्तम लेख
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Location map Pamir mhn.svg|350px|right]]
'''पामीर पर्वतमाला''' ([[अंग्रेजी]]: Pamir Mountains, [[उर्दू]]: {{Nastaliq|ur|پامیر کوهستان}}), मध्य एशिया में स्थित एक प्रमुख पर्वत श्रृंखला है, जिसकी रचना [[हिमालय]], [[तियन शान]], [[काराकोरम]], [[कुनलुमकुनलुन]] और [[हिन्दू कुश]] श्रृंखलाओं के संगम से हुआ है। पामीर विश्व के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से हैं और विक्टोरियन समय से इन्हें '''विश्व की छत''' कहा जाता है। इसके अलावा इन्हें इनके चीनी नाम ''कोंगलिंग'' के नाम से भी जाना जाता है। यहां उगने वाले जंगली [[प्याज]] के नाम पर इन्हें प्याजी पर्वत भी कहा जाता है।
 
पामीर पर्वतों का विस्तार कहां से कहां तक है यह अभी विवाद का विषय है, लेकिन इनका अधिकांश [[ताजिकिस्तान]] के गौर्नो-बदख्शन प्रांत, और [[अफगानिस्तान]] के बदक्शान प्रांत में स्थित है। उत्तर में यह [[किर्गिस्तान]] की अलाय घाटी के साथ साथ में तियन शान पहाड़ों से मिलते हैं जबकि दक्षिण में इनका मिलन अफगानिस्तान के [[वाखन गलियारा|वाखन गलियारे]] [[गिलगित-बाल्तिस्तान]], और [[पाकिस्तान]] में हिंदू कुश पर्वतमाला से होता है। पूर्व में इस [[पर्वतमाला]] का अंत [[चीन|चीनी सीमा]] पर होता है।