No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Chengde summer palace writings.jpg|thumb|230px|पूर्वी चीन में चिंग राजवंश के एक महल पर चिह्न, जिसमें (बाएँ-से-दाएँ) [[मंगोल भाषा|मंगोल]], उइग़ुर, [[चीनी भाषा|चीनी]], [[तिब्बती भाषा|तिब्बती]] और [[मान्छु भाषा|मान्छु]] में लिखा हुआ है - इसमें उइग़ुर लिखाई 'रोशन अवतरादाक़ी दारवाज़ा' कह रही है, यानि 'रोशन सुन्दर दरवाज़ा' - हिंदी और उइग़ुर में बहुत से समान शब्द मिलते हैं]]
'''उइग़ुर''', जिसे उइग़ुर में '''उइग़ुर तिलि''' ({{Nastaliq|ur|ئۇيغۇر تىلى‎}}) या '''उइग़ुरचे''' ({{Nastaliq|ur|ئۇيغۇرچە‎}}) कहा जाता है, [[चीन]] का [[शिंच्यांग]] प्रांत की एक प्रमुख भाषा है, जिसे [[उइग़ुर समुदाय]] के लोग अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। उइग़ुर भाषा और उसकी प्राचीन लिपि पूरे मध्य एशिया में, और कुछ हद तक [[भारतीय उपमहाद्वीप]] के उत्तरी भाग में भी, बहुत प्रभावशाली रहे हैं। सन् २००५ में अनुमानित किया गया था कि उइग़ुर मातृभाषियों कि संख्या लगभग १ से २ करोड़ के बीच है।<ref name="ref33jiviq">[http://books.google.com/books?id=Q3tAqIU0dPsC One thousand languages: living, endangered, and lost], Peter Austin, University of California Press, 2008, ISBN 9780520255609, ''... Uyghur is a Southeastern (Qarluq) Turkic language spoken in the Xinliang Uyghur Autonomous Region in China (10-25 million, disputed), Kazakhstan (0.3 million), Uzbekistan, Afghanistan, Turkey, and elsewhere in Europe and Asia ...''</ref> उईग़ुर भाषा [[तुर्की भाषा-परिवार]] की सदस्य मानी जाती है। यह भाषा-परिवार स्वयं [[अल्ताई भाषा-परिवार]] की एक शाखा माना जाता है।