नया पृष्ठ: [[File:Map of Ukraine political simple Oblast Krim.png|thumb|230px|युक्रेन में क्रीमिया प्रायद्वीप की स्...
(कोई अंतर नहीं)

06:39, 21 फ़रवरी 2012 का अवतरण

क्रीमिया या क्राईमिया (अंग्रेज़ी: Crimea, क्राईमिया; रूसी: Крым, क्र्यिम; यूक्रेनी: Крим, क्रिम) पूर्वी यूरोप में युक्रेन देश का एक स्वशासित अंग है जो उस राष्ट्र की प्रशासन प्रणाली में एक 'स्वशासित गणराज्य' का दर्जा रखता है। यह कृष्ण सागर के उत्तरी तट पर स्थित एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है। इस क्षेत्र के इतिहास में क्रीमिया का महत्व रहा है और बहुत से देशों और जातियों में इस पर क़ब्ज़े को लेकर झड़पें हुई हैं।

युक्रेन में क्रीमिया प्रायद्वीप की स्थिति (लाल रंग में)

भूगोल और लोग

क्रीमिया का क्षेत्रफल २६,२०० वर्ग किमी (१०,१०० वर्ग मील) है। इसपर स्थित प्रान्त की राजधानी सिमफ़रोपोल (Сімферополь, Simferopol) है। इसपर कभी क्रीमियाई तातारों की बहुतायत थी लेकिन जोसेफ़ स्टालिन के ज़माने में उन्हें ज़बरदस्ती मध्य एशिया भेज दिया गया। समय के साथ उनमें से कुछ वापस आ गए हैं और अब तातार लोग इस प्रायद्वीप की आबादी का १३% हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र का सबसे बड़ा समुदाय रूसी लोग हैं।[1]

इतिहास

यूनानी, स्किथी, गोथ, हूण, ख़ज़र, बुलगार, [[|उसमानी साम्राज्य|उसमानी तुर्क]], मंगोल और बहुत से अन्य साम्राज्यों ने वक़्त-वक़्त पर क्रीमिया पर क़ब्ज़ा जमाया है। १८ वीं सदी के बाद इसपर रूसी साम्राज्य का अधिकार बन गया और फिर १९१७ की सोवियत क्रांति के बाद यह सोवियत संघ का हिस्सा बना। २० वीं सदी के अंत में युक्रेन आज़ाद हुआ और तब से यह उस राष्ट्र का हिस्सा है।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ