"ख़ैबर दर्रा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 3:
'''ख़ैबर दर्रा''' या '''दर्र-ए-ख़ैबर''' (<small>{{Nastaliq|ur|درۂ خیبر}}, Khyber Pass</small>) एक ऐतिहासिक [[पहाड़ी दर्रा]] है जो १,०७० मीटर (३,५१० फ़ुट) की ऊँचाई पर [[सफ़ेद कोह]] शृंखला में एक प्राकृतिक कटाव है। इस दर्रे के ज़रिये [[भारतीय उपमहाद्वीप]] और [[मध्य एशिया]] के बीच आया-जाया सकता है और इसने दोनों क्षेत्रों के इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी है। वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति में यह दर्रा [[पाकिस्तान]] को [[अफ़्ग़ानिस्तान]] से जोड़ता है। ख़ैबर दर्रे का सबसे ऊँचा स्थान पाकिस्तान के [[संघ-शासित जनजातीय क्षेत्र]] की लंडी कोतल (<small>{{Nastaliq|ur|}}لنڈی کوتل, Landi Kotal</small>) नामक बस्ती के पास पड़ता है। इस दर्रे के इर्द-गिर्द [[पश्तून लोग]] बसते हैं।
 
ऐतिहासिक रूप से इस दर्रे पर जिसका भी नियंत्रण होता है उसे भारतीय उपमहाद्वीप और मध्य एशिया दोनों में दख़ल देने की क्षमता होती है। इस वजह से इसपर हमेशा खींचातानी रही है और समय-समय पर इसपर [[मौर्य साम्राज्य]], [[पार्थिया]], [[मुग़ल साम्राज्य]], [[सिख साम्राज्य]], [[ब्रिटिश राज]], वग़ैराह का क़ब्ज़ा रहा है। इसके ज़रिये [[हख़ामनी साम्राज्य]] के कुरोश, यूनानी साम्राज्य के [[सिकंदर]], [[स्किथी लोग]], [[कुषाण]], [[मुहम्मद ग़ोरी]], [[मुग़ल साम्राज्य]] का संस्थापक [[बाबर]] और बहुत से अन्य आक्रामक भारत में दाख़िल हुए हैं। विपरीत दिशा में मौर्य, सिख और ब्रिटिश आक्रामकों ने इस से गुज़रकर भारत से अफ़्ग़ानिस्तान पर धावा बोला है।<ref name="ref86xudij">[http://books.google.com/books?id=oSbovvxLlWgC The Khyber Pass: a history of empire and invasion], Paddy Docherty, Union Square Press, 2008, ISBN 9781402756962, ''... Besides the British and their nervous watch on the Indian frontier,other peoples have dominated the region too,from the Mauryans and Parthians of ancient days to the Sikhs and Pathans of more recent times. Moreover, the Khyber Pass has been the essential route for the armies of Persians, Greeks, Scythians, Kushans, White Huns, Turks, Mongols,Mughals and Afghans,who have passed through to invade India at different times ...''</ref> अति-प्राचीन काल में, मनुष्यों के [[अफ़्रीका]] में उत्पन्न होने के बाद, जब वे अफ़्रीका से एशिया में फैले तो भी उन्होंने ख़ैबर और बोलन दर्रों के प्रयोग से भारत में प्रवेश किया। बहुत से भारतीय और दक्षिण-पूर्वी एशिया के लोग इन दर्रों से गुज़रे हुए लोगों के वंशज हैं।<ref name="ref39xebub">[http://books.google.com/books?id=Qm9GfjNlnRwC The evolution and history of human populations in South Asia], Michael D. Petraglia, Bridget Allchin, Springer, 2007, ISBN 9781402055614, ''... The Sulaiman and Kirthar Ranges of Baluchistan and the valleys that traverse them (eg, Khyber, Bolan), were potential passes for hominin dispersals from the Central Asian plateau. If early historical movements into the Indus Basin are a a sign, the role of such passes in prehistory cannot be overlooked ...''</ref>
 
==नाम का उच्चारण==