"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 143:
राजनैतिक सोच में एक राजनैतिक प्रणाली 'अराजकता' (एनार्की) की भी है, जिसमें समाज या देश में कोई औपचारिक प्रशासन होता है नहीं। विकिपीडिया खुला और स्वतन्त्र है और उसपर कोई भी योगदान दे सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की इसमें अराजकता है। इसमें मनमानी नहीं चलती और इसमें बिना किसी सीमा के मुक्त बोली नहीं है। यह एक स्व-प्रशासित समाज है। इसमें नीति-नियम हैं। यह भी ध्यान दें कि विकिपीडिया का ध्येय एक ज्ञानकोष बनाना है, राजनैतिक या प्रशासनिक प्रणालियों पर तजुरबे करना नहीं।
 
==={{anchor|जनतंत्र|गणतंत्र|लोकतंत्र}}विकिपीडिया जनतंत्र नहीं है===
{{policy shortcut|वि:जनतंत्रनहीं|वि:गणतंत्रनहीं|वि:लोकतंत्रनहीं}}
विकिपीडिया जनतंत्र या किसी भी अन्य राजनैतिक प्रणाली पर किया जा रहा प्रयोग नहीं है। इसका फ़ैसले करने का मुख्य तरीक़ा सम्पादन और संवाद है, मतदान '''नहीं'''। कभी-कभी सम्पादक एक दूसरे के मत जानने के लिए छोटी-मोटी गिनतियाँ कर लेते हैं लेकिन इनके नतीजे सहमती बनाने का इकलौता मार्ग बिलकुल नहीं हैं। औपचारिक चुनाव केवल सदस्यों को कमेटियों के लिए चुनने में प्रयोग होते हैं। सम्पादन में इनके ज़रिये ज़बरदस्ती फ़ैसले करवाने की कोशिश न करें।