"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
पंक्ति 111:
#'''पत्रकारिता'''।{{anchor|पत्रकारी|पत्रकारिता}} विकिपीडिया पर विकिसदस्यों के आँखों-देखे बयान नहीं होने चाहिए क्योंकि वे [[:en:WP:PRIMARY|प्राथमिक स्रोत]] नीति का उल्लंघन करते हैं। विकिपीडिया पर प्रस्तुत हर तथ्य का [[:en:WP:V|प्रमाणित]] और विकिपीडिया से पूरी तरह अलग स्रोतों से आना ज़रूरी है। अगर आप अपनी तरफ़ से स्वयं प्राथमिक स्रोत बनना चाहते हैं तो हमारी साथी [[:en:Wikisource|विकिसोर्स]] और [[:en:Wikinews|विकीन्यूज़]] परियोजनाओं पर योगदान दीजिये। विकिपीडिया पर लेख [[:en:news style|अख़बारी शैली]] में नहीं लिखे जाते।
#'''ख़बरें'''।{{anchor|ख़बर|खबर|ख़बरें|खबरें}} हालांकि विकिपीडिया के लेखों के लिए समाचारपत्रों में छपी ख़बरें बहुत महत्वपूर्ण स्रोत हो सकतें हैं, लेकिन अधिकतर
#'''ग़ैर-उल्लेखनीय व्यक्तियों का विवरण'''। {{anchor|व्यक्ति}} अक्सर किसी उल्लेखनीय घटना से सम्बंधित लोग स्वयं उल्लेखनीय नहीं होते। अगर किसी व्यक्ति का नाम केवल एक ही घटना से सम्बंधित होने के लिए उल्लेखनीय है, तो अक्सर उस व्यक्ति के नाम का लेख बनाना उचित नहीं होता। इसके बजाए उसका नाम केवल उस घटना के लेख में ही सम्मिलित होना चाहिए और उसपर [[:en:WP:DUE|उचित से अधिक वज़न]] नहीं डालना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए [[:en:Wikipedia:Biographies of living persons|जीवित व्यक्तियों की जीवनियों पर नीति]] पढ़ें।
#'''दिनचर्या, रोज़नामा या डायरी'''। {{anchor|दिनचर्यानहीं|डायरीनहीं}} किसी व्यक्ति के बारे में लिखते हुए ध्यान दें कि हालांकि कोई व्यक्ति उल्लेखनीय हो सकता है, उससे सम्बंधित अधिकतर घटनाएँ और तथ्य उल्लेखनीय नहीं होते। टेलिविझ़न और समाचार-पत्रों में मशहूर हस्तियों के बारे में छोटी-छोटी ख़बरों का तांता बंधा रहता है लेकिन इन सभी तथ्यों को किसी लेख में शामिल किया जाए तो वह लेख उस व्यक्ति का निजी रोज़नामा (डायरी) लगने लगेगा। किसी क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी के बारे में उसके लिए हर रन, उसके खेले हर मैच और उसके मिलाए हर हाथ के बारे में जानकारी देना ज्ञानकोष के लिए उचित नहीं है।
|