"सुकेन्द्रिक": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.2+) (रोबॉट: he:איקריוטיים की जगह he:איקריוטים जोड़ रहा है
पंक्ति 1:
[[File:Eukaryota diversity 2.jpg|thumb|210px|कुछ युकेरियोटी जीव]]
'''सुकेंद्रिक''' या '''युकेरियोट''' (<small>eukaryote</small>) एक [[सजीव|जीव]] को कहा जाता है जिसकी [[कोशिका|कोशिकाओं]] (सेल) में झिल्लियों में बंद असरल ढाँचे हों। सुकेंद्रिक और अकेंद्रिक ([[प्रोकैर्योट्स]]) कोशिकाओं में सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि सुकेंद्रिक कोशिकाओं में एक झिल्ली से घिरा हुआ [[केन्द्रक]] (न्यूक्लियस) होता है जिसके अन्दर [[आनुवंशिक]] (जेनेटिक) सामान होता है। जीवविज्ञान में सुकेंद्रिक कोशिकाओं वाले जीवों के [[टैक्सोन]] को 'सुकेंद्रिक' या 'युकेरियोटी' (<small>eukaryota</small>) कहते हैं।<ref name="ref37yiqoj">[http://books.google.com/books?id=crAnYWLB09QC Biochemistry], Mary K. Campbell, Shawn O. Farrell, pp. 15, Cengage Learning, 2011, ISBN 9780840068583, ''... The word eukaryote means “true nucleus.” Eukaryotes are more complex organisms and can be multicellular or single-celled. A well-defined nucleus, set off from the rest of the cell by a membrane, is one of the chief features distinguishing a eukaryote from a prokaryote ...''</ref>
 
==शब्दोत्पत्ति==
[[यूनानी भाषा]] में 'यु' (<small>ευ, eu</small>) का मतलब 'अच्छा' और 'केरी' (<small>καρυ, kary</small>) या 'केंत्रो' (<small>κέντρον, kentron</small>) का मतलब 'केंद्र' होता है। युकेरियोट कोशिकाओं में एक स्पष्ट केंद्र (केन्द्रक, यानि न्यूक्लियस) होता है इसलिए उन्हें 'अच्छा केंद्र' या 'युकेरियोट' कहा जाता है। [[संस्कृत]] और यूनानी दोनों [[हिन्द-यूरोपीय भाषाएँ]] हैं, इसलिए उनमें बहुत से [[सजातीय शब्द]] हैं। यही सजातीयता 'यु-सु' और 'केरी-केंद्र' में है।<ref name="ref36zocag">[http://books.google.com/books?id=0lE-AAAAcAAJ The Persian Cuneiform Inscription at Behistun, Decyphered and Translated], Henry Creswicke Rawlinson, pp. 76, Parker, 1846, ''... We thus find the particle signifying 'good' which is su in Sanskrit, hu in Zend and eu in Greek ...''</ref><ref name="ref54hojim">[http://books.google.com/books?id=cklSeaftUQIC Forgotten Truth: The Common Vision of the World's Religions], Huston Smith, pp. 4, HarperCollins, 1992, ISBN 9780062507877, ''... Kendra. Sanskrit केंद्र. cognate to the Greek κέντρον Center ...''</ref>
 
==इन्हें भी देखें==