"अमेरिकी अधिकार विधेयक १७८९": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 3:
'''अधिकारों का विधेयक''' ([[अंग्रेज़ी]]: Bill of Rights, बिल ऑफ़ राइट्स) [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के [[संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान|संविधान]] के पहले दस संशोधनों का सामूहिक नाम है। यह अमेरिका की सरकार की शक्तियों पर रोक लगाते हैं और नागरिकों के लिए कुछ अधिकारों को हमेशा के लिए सुरक्षित करते हैं। इस विधेयक के संशोधन अमेरिकी कांग्रेस (यानि अमेरिकी संसद) में सन् १७८९ में जेम्ज़ मैडिसन द्वारा प्रस्तावित हुए, २५ सितम्बर १७८९ को पारित हुए और १५ दिसंबर १७९१ को क़ानून बन गए।<ref>[http://www.aclu.org/racial-justice_prisoners-rights_drug-law-reform_immigrants-rights/bill-rights-brief-history The Bill of Rights: A Brief History]</ref>
 
== दस संशोधनों की सूची ==
अधिकारों के विधेयक के दस संशोधन इस प्रकार हैं:
* '''प्रथम संशोधन''': सरकार धर्म के सम्बन्ध में कोई क़ानून नहीं बनाएगी। न किसी धर्म को किसी रूप में स्थापित किया जाएगा, न किसी धर्म को रोकने का कोई प्रयास किया जाएगा। सरकार ऐसा कोई क़ानून नहीं बनाएगी जिस से किसी के भी कुछ बोलने पर रूकावट हो। अख़बारों और प्रेस की बोलचाल पर किसी भी प्रकार की रोक लगाना वर्जित है। नागरिकों के शांतिपूर्वक एकत्रित होने के अधिकार पर कोई रोक नहीं होगी। नागरिकों के सरकार से किसी अन्याय की दुहाई देकर उसे सही करने की मांग करने पर कोई रोक नहीं होगी।
पंक्ति 16:
* '''दसवा संशोधन''': अमेरिकी केन्द्रीय सरकार को केवल वही शक्तियाँ उपलब्ध हैं जो इस संविधान में दी गई हैं। अन्य सभी शक्तियाँ या तो राज्य सरकारों को मिली हैं या फिर नागरिकों में ही निहित हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान]]
* [[अधिकार अधिनियम]] या 'बिल आफ राइट्स' (ब्रिटिश पार्लामेंट (संसद) द्वारा 16 दिसंबर, 1689 को पारित अधिनियम)
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist}}</small>