"नेति नेति": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो Bot: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
{{आधार}}
'''नेति नेति''' (''= न इति न इति'' ) एक [[संस्कृत]] [[वाक्य]] है जिसका अर्थ है 'यह नहीं, यह नहीं' या 'यही नहीं, वही नहीं' या 'अन्त नहीं है, अन्त नहीं है' । ब्रह्म या ईश्वर के संबंध में यह वाक्य उपनिषदों में अनंतता सूचित करने के लिए आया है। [[उपनिषद्]] के इस [[महावाक्य]] के अनुसार [[ब्रह्म]] शब्दों के परे है।
 
यह वाक्य उपनिषदों एवं [[अवधूत गीता]] में आया है। ब्रह्मज्ञान के इच्छुक व्यक्ति को यह वाक्य पहले यह समझाता है कि 'ब्रह्म क्या-क्या नहीं है' । पाश्चात्य संस्कृति में इसके संगत 'वाया निगेटिवा' (via negativa) है।
पंक्ति 6:
' नेति नेति ' विचार-पद्धति को [[वेदान्त]] का ज्ञानमार्ग कहा जाता है। यहाँ पर ईश्वर का अस्तित्व अन्धविश्वास के ऊपर प्रतिष्टित नहीं है। इसमें न्याय-विचार करके सभी मतों का खण्डन कर दिया जाता है। इस अद्वैत-वाद में युक्ति-तर्क की सहायता से एक परम-सत्य तक पहुँचना होता है। यह मार्ग चरम विवेक-विचार के उपर प्रतिष्ठित है।
 
इस पथ में युक्ति-तर्क के आधार पर यह सिद्ध किया जाता है कि - ' ब्रह्म सत्य, जगत मिथ्या '। ' नेति नेति ' करते हुए आत्मा की उपलब्धि करने का नाम ज्ञान है। पहले ' नेति नेति ' विचार करना पड़ता है। ईश्वर पंचभूत नहीं है, इन्द्रिय नहीं हैं, मन, बुद्धि, अहंकार नहीं हैं, वे सभी तत्वों के अतीत हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[नेति]] - [[हठयोग]] से सम्बन्धित क्रिया
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://www.navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/947170.cms नेति-नेति : सच को जानने का सही विकल्प] ( डॉ. के. के. अग्रवाल , हर्ट केअर फाउण्डेशन आफ इण्डिया के अध्यक्ष)
 
[[en:Neti neti]]