"इमानुएल काण्ट": अवतरणों में अंतर

छो r2.7.3) (Robot: Adding lez:Иммануил Кант
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Immanuel Kant 3(painted portrait).jpg|right|thumb|300px|इमानुएल कांट]]
'''इमानुएल कांट''' (1724-1804) जर्मन [[वैज्ञानिक]], [[नीतिशास्त्र|नीतिशास्त्री]] एवं [[दार्शनिक]] थे। उसका वैज्ञानिक मत "कांट-लाप्लास परिकल्पना" (हाइपॉथेसिस) के नाम से विख्यात है। उक्त परिकल्पना के अनुसार संतप्त वाष्पराशि नेबुला से सौरमंडल उत्पन्न हुआ। कांट का नैतिक मत "नैतिक शुद्धता" (मॉरल प्योरिज्म) का सिद्धांत, "कर्तव्य के लिए कर्तव्य" का सिद्धांत अथवा "कठोरतावाद" (रिगॉरिज्म) कहा जाता है। उसका दार्शनिक मत "आलोचनात्मक दर्शन" (क्रिटिकल फ़िलॉसफ़ी) के नाम से प्रसिद्ध है।
 
इमानुएल कांट अपने इस प्रचार से प्रसिद्ध हुये कि मनुष्य को ऐसे कर्म और कथन करने चाहियें जो अगर सभी करें तो वे मनुष्यता के लिये अच्छे हों।
पंक्ति 7:
इमानुएल कांट [[जर्मनी]] के पूर्वी प्रशा प्रदेश के अंतर्गत, [[कोनिगुज़बर्ग]] (Königsland) नगर में घोड़े का साधारण साज बनानेवाले के घर 22 अप्रैल, सन् 1724 ई. को पैदा हुआ था। कोनिगुज़बर्ग शहर आज [[रूस]] में है और अब इसका नाम कालिनिनग्राद [[Kaliningrad]] है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा अपनी माता की देखरेख में हुई थी, जो अपने समय के "पवित्र मार्ग" (पायाटिज्म) नामक धार्मिक आंदोलन से बहुत प्रभावित थी। अतएव, अल्पायु में ही वह धर्मानुमोदित आचरण, सरल, सुव्यवस्थित एवं अध्यवसायपूर्ण जीवन में रुचि रखने लगा था। 16 वर्ष की आयु में, "कॉलेजियम फ़ीडेरिकियेनम" की शिक्षा समाप्त कर, वह कोनिग्ज़बर्ग के विश्वविद्यालय में प्रविष्ट हुआ, जहाँ छह वर्ष (1746 ई. तक) उसने [[भौतिकशास्त्र]], [[गणित]], [[दर्शन]] एवं [[धर्मशास्त्र]] का अध्ययन किया।
 
विश्वविद्यालय छोड़ने के बाद कांट नौ वर्षों के लिए, कोनिग्ज़बर्ग से 60 मील दूर, जुड्स्केन (ख्द्वड्डद्मड़ण्ड्ढद) नामक गाँव में चला गया। वहाँ वह दो तीन परिवारों में अध्यापन कार्य कर अपनी जीविका चलाता और भौतिकशास्त्र तथा दर्शन में स्वाध्याय करता रहा। इस बीच उसके बहुत से लेख तथा लघुग्रंथ प्रकाशित हुए, जिनमें से दो–"जीवित शक्तियों के उचित अनुमान पर विचार" (थाट्स अपॉन द टØट्रू एस्टिमेशन ऑव लिविंग फ़ोर्सेज़, 1747 ई.) तथा "सामान्य प्राकृतिक इतिहास एवं आकाशसंबंधी सिद्धांत" (जनरल नैचुरल हिस्ट्री ऐंड थ्योरी ऑव हेवेन, 1755 ई.) विशेष उल्लेख हैं। इनमें से प्रथम प्रकाशन में उसने [[रीने द कार्तदकार्त]] (1596-1650 ई.) तथा [[गॉटफ़्रीड विल्हेल्म लीबनित्स]] (1646-1716 ई.) के सत्ता संबंधी विचारों का तथा दूसरे में [[न्यूटन]] तथा लीबनित्स के यांत्रिक एवं प्रयोजनतावादी विचारों का तथा दूसरे में न्यूटन तथा लीबनित्स के यांत्रिक एवं प्रयोजनतावादी विचारों में समन्वय करने का प्रयत्न किया था। उसने "डाक्टर लेजेंस" की उपाधि के निमित्त आवश्यक प्रबंध भी 1755 ई. में प्रस्तुत कर दिया था और [[कोनिग्ज़बर्ग विश्वविद्यालय]] ने उसे उक्त उपाधि प्रदान कर उसकी योग्यता प्रमाणित की थी। किंतु उसकी व्यक्तिगत समस्याओं में कोई परिवर्तन न हुआ। विश्वविद्यालय ने उसके नौ वर्ष के परिश्रम से प्रसन्न होकर उसे विशिष्ट व्याख्याता (प्राइवेट डोज़ेंट) नियुक्त कर लिया था, किंतु इस कार्य के लिए उसे वेतन कुछ भी नहीं मिलता था।
 
कांट ने, विषम परिस्थितियों के बावजूद, 1766 ई. तक विश्वविद्यालय की अवैतनिक रूप से सेवा की। 1758 ई. में उसने तर्क और दर्शन के मुख्य अध्यापक पद के लिए प्रार्थना की थी, किंतु वह असफल रहा। 1766 ई. में उसे अध्यापन के साथ-साथ सहायक पुस्तकालय प्रबंधक भी नियुक्त किया गया और अब उसे दस पौंड वार्षिक वेतन मिलने लगा। चार वर्षों तक कांट ने इस रूप में भी कार्य किया, किंतु उसने अध्ययन चिंतन और लेखन कार्य जारी रखा। "प्राइवेट डोज़ेंट" नियुक्त होने के बाद से 1770ई तक उसके पाँच प्रकरण ग्रंथ प्रकाशित हुए–
 
* (1) "न्याय के चार आकारों की मिथ्या सूक्ष्मता" (आनॅ द फ़ाल्स सट्लिटी ऑव द फ़ोर सिलोजिस्टिक फ़िगर्स, 1762),
 
* (2) "दर्शन में अभावात्मक परिमाण की धारणा के समावेश का प्रयत्न" (अटेंप्ट टु इंट्रोडयूस द नोशन ऑव नेगेटिव क्वांटिटी इंटु, फ़िलॉसफ़ी, *1763), (3) "ईश्वर के अस्तित्व का एकमात्र प्रमाण" (ओन्ली पॉसिब्ल् प्रूफ़ ऑव द एग्ज़िस्टेंस ऑव गॉड, 1763),
 
*(3) "ईश्वर के अस्तित्व का एकमात्र प्रमाण" (ओन्ली पॉसिब्ल् प्रूफ़ ऑव द एग्ज़िस्टेंस ऑव गॉड, 1763),
 
* (4) "दर्शन के स्वप्नों द्वारा आत्मवादी के स्वप्नों की व्याख्या" (ड्रीम्स ऑव ए स्पिरिचुअलिस्ट बाइ द ड्रीम्स ऑव मेटाफ़िज़िक, 1766),
 
* (5) "देश की वस्तुओं के भेद के प्रथम आधार पर" (ऑन द फ़र्स्ट ग्राउंड ऑव द डिस्टिंक्शन ऑव ऑबजेक्ट्स् इन स्पेस, 1768)।