"बैठक": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 42:
* '''व्यावसयिक बैठकें''' (Business Meetings) वे बैठकें हैं जिनका आयोजन निजी निकायों या संगठनों के लोगों द्वारा किया जाता है और जिसमें निजी निकायों के व्यवसाय की गतिविधियों पर चर्चा की जाती है। इस प्रकार की बैठक में केवल उस संस्था के समिति सदस्य या आमंत्रित व्यक्ति ही उपस्थित हो सकते हैं। व्यावसयिक बैठकों को निम्नानुसार वर्गीकृत किया जा सकता है:
 
: (क) आम या सामान्य बैठकें;
 
: (ख) समिति या उप-समिति बैठकें।
 
* '''सामान्य बैठकें''' (General Meetings) वे बैठकें हैं जो संबंधित निकाय या संगठन के सभी सदस्यों के लिए खुली होती हैं। ऐसी बैठकों में, उस संगठन की सामान्य व्यावसयिक गतिविधियों पर सम्पादन तथा चर्चा की जाती है। ये बैठकें आम (वर्षिक आम बैठक)बैठक या असाधारण या आपातकालीन (आपातकाल या आकस्मिकता की स्थिति में) बैठक हो सकती हैं। सभी व्यावसयिक संगठनों के लिए वर्षिक आम बैठक का आयोजन करना आनिवार्य होता है जिसमें वर्षिक लेखों को प्रस्तुत तथा परित किया जाता है, विगत की गतिविधियों की समीक्षा की जाती है और भावी योजनाओं का अनुमोदन किया जाता है। इन बैठकों में कई बार समिति की कार्यकरिणी के सदस्यों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, लेखाकार आदि) का भी चुनाव किया जाता है। जब तत्काल प्रकृति के विशेष कार्य करने की आवश्यकता होती है (जिसे आम वर्षिक बैठक में नहीं किया जा सकता है) तो असाधारण बैठक बुलाई जाती है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/बैठक" से प्राप्त