पंक्ति 2:
 
==प्रारंभिक जीवन==
उनका जन्म 29 जुलाई 1905 को [[उत्तर प्रदेश]] के [[अलीगढ़]] शहर में हुआ। उनकी माँ का नाम वहीद शाहजहां बेगम और पिता का नाम [[शेख अबदुल्लाह]] था। उनके पिता अलीगढ़ के मशहूर शिक्षाविद और शायरलेखक तथा अलीगढ़ महिला कॉलेज के संस्थापकों में से एक थे, जिन्हें [[साहित्य एवं शिक्षा]] के क्षेत्र में सन [[१९६४]] में [[भारत सरकार]] द्वारा, [[पद्म भूषण]] से सम्मानित किया गया था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा [[अलीगढ़]] में हुई। तत्पश्चात वे [[लखनऊ]] के ईज़ा बेला थोबरोन कॉलेज से इंटर करने के बाद दिल्ली के लॉर्ड हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1934 में डॉक्टर बनकर निकलीं। वर्ष 1934 में उनकी शादी महमूद वलफर के साथ हुई जो उर्दू के लेखक होने के साथ अमृतसर के इस्लामिया कॉलेज में प्रिंसिपल थे। वहीं डॉ. रशीद जहां की मुलाकात [[फ़ैज़ अहमद फ़ैज़]] से हुई और वे सक्रिय रूप से प्रगतिशील आंदोलन से जुड़ गईं। <ref name=ex>{{cite news |title=The Good Doctor Rashid Jahan blazed a trail for Urdu writers|trans_title=एक बेहतर चिकित्सक राशिद जहां उर्दू लेखिकाओं के लिए एक मशाल बनीं|url=http://www.caravanmagazine.in/books/good-doctor|publisher=The Caraban |date= १ जनवरी २०१४|language=अंग्रेज़ी}}</ref>
 
==सन्दर्भ==