"रैखिक गति": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''रैखिक गति''' (Linear motion) या '''ऋजुरेखीय गति''' (rectilinear motion) वह गति है जिसमें पि...
(कोई अंतर नहीं)

09:04, 24 अगस्त 2014 का अवतरण

रैखिक गति (Linear motion) या ऋजुरेखीय गति (rectilinear motion) वह गति है जिसमें पिण्ड का गतिपथ एक सरल रेखा हो। इस प्रकार की गति का गणितीय निरूपण केवल एक अवकाशीय विमा (spatial dimension) का उपयोग करते हुए किया जा सकता है। रैखिक गति सभी गतियों में सबसे सरल गति है।

रैखिक गति दो प्रकार की हो सकती है-

  1. एकसमान रैखिक गति (uniform linear motion) - इसमें वेग अपरिवर्तित होता है, त्वरण शून्य होता है।
  2. असमान रैखिक गति (non uniform linear motion) - इसमें वेग एकसमान नहीं रहता, त्वरण अशून्य होता है। शून्य वेग से छोड़ी गयी गेंद की गति असमान रैखिक गति है।