"पोप कॅलिक्स्टस तृतीय": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 34:
पश्चिमी मतभेद के दौरान कॅलिक्स्टस ने प्रतिपोप बेनेडिक्ट तृतीय का समर्थन किया था और 1429 में प्रतिपोप क्लेमेंट अष्टम को पोप मार्टिन पंचम के आधीन करने में ये प्रेरक शक्ति थे। अपने कैरियर की शुरुआती इन्होंने येइडा विश्विद्यालय में कानून के प्राध्यापक के रूप में गुजरा। इसके पश्चात ये आरागोन के महाराज की सेवा में राजनयिक बन गए। पोप यूजीन चतुर्थ की आरागोन के महाराज अल्फोंसो पंचम के साथ संधि कराने के पश्चात ये कार्डिनल बने व 1455 के पापल सम्मेलन में पोप चुने गए। धार्मिक रूप से ये बहुत कट्टर थे। पोप के पद पर रहते हुए इन्होंने कई विवादित व नवीन आदेश जारी किए थे, जिनमें से [[अफ़्रीका|अफ्रीकियो]] और काफ़िरो को गुलाम बनाने का बुल जारी करना व दोपहर को गिरजाघर के घंटे बजाना कुछ प्रमुख हैं। कैथोलिक गिरजाघर की गतिविधियों में इन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को काफ़ी समर्थन किया व उन्हें लाभ भी पहुँचाया और शायद इन्ही की वजह से इनके एक भतीजे आगे चल कर पोप अलेक्जेंडर छठे बने। [[जोन ऑफ़ आर्क]] की मृत्यु के 24 साल बाद एक मुकदमे के पश्चात कॅलिक्स्टस ने उन्हें निर्दोष घोषित किया था।
 
== प्रारंभिक जीवन ==
अल्फोंस डी बोर्हा का जन्म ला टोर्रेटा, जो अब [[स्पेन]] के [[वैलेंसियाई समुदाय]] की क्नाल्स नगरपालिका की एक बस्ती है। परन्तु इनके जन्म के समय यह [[आरागोन]] के क्राउन के तहत आने वाले वैलेंसिया सम्राज्य का हिस्सा था। इनके पिता का नाम डोमिंगो डी बोर्हा था व इनकी माता फ्रान्सीना यान्सोल थीं। पश्चिमी मतभेद के दौरान इन्होंने प्रतिपोप बेनेडिक्ट तृतीय का समर्थन किया था और 1429 में प्रतिपोप क्लेमेंट अष्टम को पोप मार्टिन पंचम के आधीन करने में ये प्रेरक शक्ति थे।
 
इनका शुरुआती कैरियर येइडा विश्विद्यालय में कानून के प्राध्यापक के रूप में गुजरा। इसके पश्चात ये आरागोन के महाराज की सेवा में राजनयिक बन गए, विशेष रूप से बाज़ल की परिषद के दौरान (1431–1439)। पोप यूजीन चतुर्थ की आरागोन के महाराज अल्फोंसो पंचम के साथ संधि कराने के पश्चात ये कार्डिनल बन गए।<ref name="hierarchy">{{cite web | url=http://www.catholic-hierarchy.org/bishop/bdeborjaa.html | title=Pope Callistus III (Alfonso de Borja y Cabanilles) | accessdate=20 मार्च 2014 | publisher=Catholic-hierarchy.org | language=अंग्रेज़ी}}</ref>
 
== पोप की भूमिका ==
[[चित्र:Regola - s M Monserrato tomba Borgia 1050567.JPG|left|thumb|210px|पोप कॅलिक्स्टस का रोम में मकबरा]]
बोर्हा को 1455 में आयोजित हुए पापल सम्मेलन के दौरान काफी वृद्ध अवस्था "समझौता उम्मीदवार" के तौर पर पापल पद के लिए चुना गया और इन्होंने 'कॅलिक्स्टस तृतीय' नाम ग्रहण किया। इस नाम को अपनाने वाले ये अंतिम पोप थे। इन्हें इतिहासकार अत्याधिक धर्मपरायण मानते हैं, एक ऐसे व्यक्तित्व वाले पोप जो होली सी (धर्ममण्डल) प्राधिकरण में दृढ़ विश्वास रखते थे। भविष्य के बॉरजा परिवार में से आने वाले दूसरे पोप (अलेक्जेंडर छठवें) की तरह ये भी अपने निकट परिवार को अग्रिम करने के लिए बहुत हद तक चले गए थे।<ref name="ब्रिटैनिका">{{cite web | url=http://www.britannica.com/EBchecked/topic/89781/Calixtus-III | title=Calixtus III | publisher=एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका ऑन्लाइन | accessdate=20 मार्च 2014 | language=अंग्रेज़ी}}</ref>
पंक्ति 57:
[[रोम]] में 6 अगस्त 1458 को कॅलिक्स्टस की मृत्यु हुई, ये अपनी मृत्यु तक पोप के पद पर काबिज रहे थे।<ref name="hierarchy" />
 
== सन्दर्भ ==
{{टिप्पणीसूची}}
 
== बाहरी कड़ियाँ==
{{commons category|Callistus III|पोप कॅलिक्स्टस तृतीय}}
* [https://en.wikisource.org/wiki/Author:Callixtus_III विकिस्रोत पर पोप कॅलिक्स्टस तृतीय]