"दक्षिण अमेरिका": अवतरणों में अंतर

छो अनावश्यक अल्पविराम हटाये।
पंक्ति 34:
[[१४९४]] में उस समय की दो महान समुद्री शक्तियों, पुर्तगाल और स्पेन ने [[तोर्देसिलास की संधि]] पर हस्ताक्षर कर इस बात पर सहमति जताई कि, यूरोप से बाहर ढूंढी जाने वाली सारी जमीन पर उन दोनों देशों का विशेष [[द्वयाधिकार]] होगा। संधि के पालन के लिए उत्तर-दक्षिण [[मध्याह्न रेखा|मध्याह्न]] ३७० [[लीग (इकाई)|लीग]], [[केप वर्दे|केप वर्दे द्वीप समूह]] के पश्चिम से एक काल्पनिक रेखा का निर्धारण किया गया जो मोटे तौर पर ४६° ३७' पश्चिम थी। संधि के अनुसार यह निश्चित किया गया कि इस रेखा के पश्चिम में पायी जाने वाली समस्त भूमि स्पेन के हिस्से मे जायेगी और पूर्व की सभी जमीन पुर्तगाल की होगी। उस समय देशांतर रेखाओं का सटीक और निश्चित मापन असंभव था, इस कारण इस संधि का अक्षरक्ष: पालन नहीं हो सका जिसके परिणामस्वरूप मध्याह्न के पश्चिम मे होने के बावजूद ब्राजील में पुर्तगाली विस्तार हो गया। १५३० के दशक के शुरुआत में, दक्षिण अमेरिका के लोगों और प्राकृतिक संसाधनों का विदेशी विजेताओं द्वारा बार बार शोषण किया गया, पहले स्पेन और बाद में पुर्तगाल द्वारा। निर्दयतापूर्वक इन पर विदेशी भाषा और धर्म लादे गए और बंधक मजदूर बनाए गए। इन दोनों प्रतिस्पर्धी औपनिवेशिक देशों ने इस महाद्वीप के संसाधनों को उनका अपना होने का दावा किया और इस महाद्वीप को उपनिवेशों में बाँट दिया।
 
लंबे चले स्वतंत्रता संग्राम के बाद १८०४ और १८२६ के बीच दक्षिण अमेरिका के सभी स्पैनिश उपनिवेश, स्वतंत्र हो गये। पुर्तगाली उपनिवेश ब्राजील में, डोम पेड्रो प्रथम (पुर्तगाल का डोम पेड्रो चतुर्थ भी कहते हैं), जो पुर्तगाली नरेश डोम जोआयो षष्टम का पुत्र था, ने १८२२ में ब्राजील की स्वतंत्रता की घोषणा की और ब्राजील का पहला सम्राट बना। पुर्तगाल के राज परिवार ने इसे शांति से स्वीकार कर लिया। गुयाना इसके बहुत बाद १९६६ में [[संयुक्त राजशाही]] के नियंत्रण और सूरीनाम १९७५ में डच नियंत्रण से मुक्त हुआ जबकि फ्रेंच गयाना आज भी फ्रांस का एक हिस्सा बना हुआ है। कोलम्बिया इस समय तक आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा है, जो [[१९६४]] में मार्क्सवादी छापामारों के गठन के साथ शुरू हुआ था, और अब कई वामपंथी विचारधारा रखने वाले अवैध सशस्त्र समूह और नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले माफियाओं की निजी सेनायें इसमें शामिल हो गये हैं।
 
== भू-प्रकृति ==
पंक्ति 47:
[[File:SACN member states.jpg|thumb|[[संयुक्त राष्ट्र भूयोजना|भौगोलिक क्षेत्रों और उपक्षेत्रों के लिए योजना]] जैसी [[संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी विभाग]] द्वारा इस्तेमाल की जाती है]]
-->
२१ वीं सदी के पहले दशक के दौरान, दक्षिण अमेरिका के देशों की सरकारों का झुकाव [[वामपंथ]] की तरफ हो गया जिसके चलते चिली, उरुग्वे, ब्राजील, अर्जेंटीना, ईक्वाडोर, बोलिविया, पैराग्वे और वेनेजुएला जैसे देशों मे हुए चुनावों मे साम्यवादी नेताओं को जीत मिली है। साम्यवाद की उपस्थिति के बावजूद दक्षिण का अधिकांश भाग आज भी [[मुक्त बाजार]] की नीतियों का अनुसरण करता है, और इस नीति के कारण आज पूरे महाद्वीप का आर्थिक एकीकरण बड़ी तेजी से हो रहा है। हाल ही में, एक अंतरसरकारी संस्था का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य दो मौजूदा सीमा शुल्क संघों: [[मर्कोसुर]] और [[एंडियन समुदाय]], का विलय कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार ब्लॉक बनाने का है।<ref>[http://www.globalpolicy.org/nations/sovereign/integrate/2008/1029newconsensus.htm ग्लोबल पालीसी (जाल पृष्ठ) ]</ref> इस नये राजनीतिक संगठन को [[दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र संघ]] के नाम से जाना जाता है और इसका उद्देशय लोगों की एक देश से दूसरे देश में मुक्त आवाजाही, आर्थिक विकास, एक आम रक्षा नीति और शुल्कों के उन्मूलन करना है।
 
=== राजनैतिक अनुभाग ===
पंक्ति 201:
 
=== धर्म ===
दक्षिण अमेरिका के अधिकांश लोग [[रोमन कैथोलिक]] [[ईसाई]]<ref>{{cite web |url=https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/fields/2122.html |title=सी आई ए (CIA) विश्व तथ्य पुस्तक धर्म |accessdate=}}</ref> हैं, इसके अलावा प्रोटेस्टेंट ईसाईयो की संख्या ब्राजील, चिली, ग्वाटेमाला, और प्यूर्टो रीको में विशेष रूप से बढ़ रही है।
बोलिविया, ग्वाटेमाला, मेक्सिको और पेरू जैसे देशों के मूल निवासी आज भी अपने मूल सम्प्रदाय और अनुष्ठानों का पालन करते हैं। अफ्रीकी मूल के दक्षिण अमेरिकी नागरिक मुख्य रूप से [[क्यूबा]], ब्राजील और [[हैती]] में अपने विभिन्न पुरातन पंथों जैसे कि ''सैंटेरियो'', ''कैंडोम्बल, उम्बाण्डा, माकुम्बा'' और ''आदिवासी-वूडू'' आदि का पालन आज भी करते हैं। दुनिया में एलन कार्डेक के अध्यात्मवाद के सर्वाधिक अनुयायी ब्राज़ील में बसते है।
[[यहूदी]], मोर्मोनिज्म, जेनोवा के गवाह, [[बौद्ध]], [[इस्लाम]], [[हिंदू]], [[बहाई]], और शिंटो धर्म के मानने वाले भी दक्षिण अमेरिका में बसते हैं।<ref>[http://lanic.utexas.edu/la/region/religion/ लेटिन अमेरिका नेटवर्क इन्फ़ोरमेशन सेंटर -- धर्म पृष्ठ ]</ref>
हाल के वर्षों मे दक्षिण अमेरिका के अधिकतर देशों ने [[धर्मनिरपेक्षता]] को अपनाया है साथ ही [[नास्तिक]] लोगों की संख्या भी बड़े नगरों और अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली, क्यूबा और मेक्सिको जैसे देशों में तेज़ी से बढ़ी है।