No edit summary
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 67:
लाइबेरिया का इतिहास संयुक्त राज्य अमेरिका से जुड़ाव की वजह से अन्य अफ्रीकी देशों से जुदा है। यह उन गिने-चुने देशों में और पश्चिमी अफ्रीका के इकलौता देश है, जिसके मूल में कोई यूरोपीय देश नहीं है। 1821-22 में अमेरिकन कालोनाइजेशन सोसायटी द्वारा स्थापित एक बस्ती के रूप में यहां संयुक्त राज्य में छुड़ाए गए दासों को लाकर रखा जाता था, इस उम्मीद से कि यहां उन्हें ज्यादा स्वतंत्रता और समानता मिलेगी।
 
इन मुक्त दासों ने एक प्रबुद्ध समाज बनाकर 1847 में लाइबेरिया गणराज्य का गठन किया, और संयुक्त राज्य अमेरिका की तर्ज पर सरकार बनाई। अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति जेम्स मोनरोई के नाम पर राजधानी मोनरोई बनाई।
 
1980 में सेना ने तख्ता पलट कर राष्ट्रपति विलियम आर. टालबोर्ट को पद से हटा दिया। इसके साथ ही अस्थिरता का दौर शुरू हुआ, जो बाद में गृहयुद्ध में तब्दील हो गया, जिसमें हजारों-लाखों लोगों को जहां जान गंवानी पड़ी, वहीं देश की अर्थव्यवस्था बर्बादी के कगार पर पहुंच गई। आज लाइबेरिया गृहयुद्ध और आर्थिक अव्यवस्था से उबरने का प्रयास कर रहा है।