"वार्ता:उमेश चन्द्र बनर्जी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 38:
 
:{{ping|हिंदुस्थान वासी}} आप किस गलती की बात कर रहे हो। पाठ्यक्रम में उल्लेख गलत है? प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न और उसके उत्तर गलत है? एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका(इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और पोप्युलर प्रकाशन की ओर से छ: खंडों में प्रकाशित भारत ज्ञानकोश गलत है? प्रवक्ता, बीबीसी हिन्दी और पांचजन्य का लिंक गलत है? और किसको-किसको गलत साबित करेंगे आप? विकिपीडिया पर प्रचलित नाम से लेख होते हैं न कि अन्य गणना के हिसाब से। अगर ऐसा होता तो [[सम्पूर्ण सिंह कालरा]] के नाम से विकिपीडिया लेख होता [[गुलजार]] के नाम से नही। [[युसुफ़ ख़ान]] के नाम से विकिपीडिया लेख होता [[दिलीप कुमार]] के नाम से नही। [[हरीकृष्ण गिरि गोस्वामी]] के नाम पर विकिपीडिया लेख होता [[मनोज कुमार]] के नाम पर नही। [[मोहनदास कर्मचन्द गान्धी]] के नाम पर विकिपीडिया लेख होता [[महात्मा गांधी]] के नाम पर नही। [[अग्नेसे गोंकशे बोजशियु]] के नाम से विकिपीडिया लेख होता [[मदर टेरेसा]] के नाम से नही। व्योमेश चन्द्र बनर्जी सर्वाधिक प्रचलित और प्रामाणिक नाम है, जिसे नकारा नही जा सकता। मेरे विचार से उमेश चन्द्र बनर्जी से व्योमेश चन्द्र बनर्जी पर अनुप्रेषित करने में कोई समस्या नही होनी चाहिए, क्योंकि व्योमेश चन्द्र बनर्जी प्रचलित नाम है।--<b>[[User:Mala chaubey|<font color="FF990">माला चौबे</font>]]</b><sup>[[User talk:Mala chaubey|<font color="green">वार्ता</font>]]</sup> 07:18, 20 सितंबर 2014 (UTC)
 
::सभी सज्जनों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि अंग्रेजी हिन्दी बंगला पंजाबी विकिपीडिया आदि में जो सर्वाधिक देखी जाती है वह अंग्रेजी विकिपीडिया ही है। उसमें इसकी स्पेलिंग डब्लूओएमईएसएच (Womesh) दी हुई जिसमें डब्लू (W) के साइलेंट होने का प्रश्न ही नहीं उठता उसे '''वोमेश''' ही पढ़ा जायेगा। हिन्दी में वोम शब्द में ईश की सन्धि करने पर वोमेश ही उच्चारण किया जायेगा '''उमेश''' तो कदापि नहीं। दूसरी बात व्योमेश [[विष्णु]] के लिये और उमेश [[शंकर]] के लिये आता है। [[इतिहास]] विषय पर हिन्दी में उपलब्ध सैकड़ों पुस्तकें मैंने पढ़ी हैं और ८०० पृष्ठों से अधिक की तीन खंडों में स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारी साहित्य का इतिहास भी लिखा जो २००६ में प्रकाशित हो चुका है मैंने सर्वत्र '''व्योमेश चन्द्र बनर्जी''' ही पढ़ा है क्योंकि मुझे वही अधिक प्रामाणिक लगता है अतएव मैं यहाँ पर अपना मत व्योमेश चन्द्र बनर्जी के पक्ष में प्रकट कर रहा हूँ। मैं अपना मत आप पर थोप नहीं रहा। मानना या न मानना यह प्रबन्धकों सहित मुझसे भी अधिक योग्य योगदानकर्ताओं के विवेक पर निर्भर करता है। [[सदस्य:Krantmlverma|डॉ॰&#39;क्रान्त&#39;एम॰एल॰वर्मा]] ([[सदस्य वार्ता:Krantmlverma|वार्ता]]) 08:28, 20 सितंबर 2014 (UTC)
पृष्ठ "उमेश चन्द्र बनर्जी" पर वापस जाएँ।