"वार्ता:नूर इनायत ख़ान": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 156:
 
:[[सदस्य:Mala chaubey|माला जी]], इस लेख के सुधार में आपका अतुल्य योगदान रहा है, इसलिए मैं आपको बधाई देना चाहूँगा। --[[सदस्य:Hindustanilanguage|मुज़म्मिल]] ([[सदस्य वार्ता:Hindustanilanguage|वार्ता]]) 11:47, 7 अक्टूबर 2014 (UTC)
 
== कुछ और ध्यान देने के बिन्दु ==
 
[[सदस्य:संजीव कुमार|संजीव जी]] के कहे अनुसार कुछ नुक़तेबाजी मैंने भी की है, [[सदस्य:Hindustanilanguage|मुज़म्मिल जी]] से निवेदन है कि एक बार देख लें (हो सकता है जोश में एकाध शब्दों में एक्स्ट्रा नुक़्ते लग गए हों)! फिल्म और फ्रांस को मैंने नहीं छुआ (जैसा इन्हें हिंदी विकी की मानक वर्तनी कहती हो करें)।
 
इसके अलावा:
# लेख में "विश्वयुद्ध" और "विश्व युद्ध" में से किसी एक को चुनकर एकरूपता लायी जाय। मुझे जहाँ तक पता है विश्व और युद्ध के बीच खाली जगह नहीं है।
# ज्ञानसंदूक में डकाऊ एकाग्रता कैंप लिखा है जिसमें 'एकाग्रता' शायद कंसंट्रेशन का मानक शब्दावली वाला अनुवाद हो गया लगता है। मृत्यु वाले खंड में यही प्रताड़ना शिविर बन गया है।
# प्रकाशित कृति/अनुवाद वाला खंड (मेरे विचार में) बेतुकी जगह है। सामान्यतया योगदान का उल्लेख लेखकों की जीवनी के अंत में देखता हूँ।
# ऑपरेटर/ ओपरेशन/ ओपरेटरों में एकरूपता लायी जाय।
 
# और एक बार फिर, बख़ुदा उन्हें सही सद्गति दी जाय।
 
[[सदस्य:Mala chaubey|माला जी]] से निवेदन है कि उपरोक्त पर ध्यान दें।सधन्यवाद!--[[सदस्य:सत्यम् मिश्र|सत्यम् मिश्र]] ([[सदस्य वार्ता:सत्यम् मिश्र|वार्ता]]) 17:38, 7 अक्टूबर 2014 (UTC)
पृष्ठ "नूर इनायत ख़ान" पर वापस जाएँ।