"रोमा (लोग)": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 3:
 
== परिचय ==
[[चित्र:20060817 diosig.jpg|right|thumb|300px|एक रोमा परिवार और उसका घर]]
[[चित्र:Romani population average estimate.png|right|thumb|300px|यूरोप के विभिन्न देशों मेँ औसत अनुमानित रोमानी जनसंख्या]]
रोमा यूरोप का सबसे गरीब और बदहाल अल्पसंख्यक समुदाय है। घुमक्कड़ होने के कारण रोमा को 'जिप्सी' भी कहा जाता है। मुख्यत: पूर्वी यूरोपीय देशों में बसने वाले रोमाओं की कुल संख्या करीब डेढ़ करोड़ है। [[फ्रांस]] ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान हजारों रोमाओं को बुल्गारिया और रोमानिया खदेड़ दिया। राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी का यह निर्णय यूरोप की राजनीति में गरमागरम बहस का मुद्दा बन गया है। [[इटली]] भी ऐसा ही करने जा रहा है। रोमा समुदाय का भारत से गहरा जुड़ाव है। रोमा भाषा अन्य भारतीय भाषाओं से मिलती-जुलती है। यह तथ्य भी अब स्वीकार कर लिया गया है कि रोमा करीब एक हजार साल पहले उत्तर भारत से यूरोप की ओर पलायन कर गए। बाद में ये [[बाइजेंटाइन साम्राज्य]] का हिस्सा बन गए। चूंकि यह साम्राज्य अपने आपको रोमन साम्राज्य का उत्तराधिकारी मानता था तो भारत से गए इन बंजारों ने अपना नाम ही रोमा रख लिया। किन कारणों से वे भारत छोड़कर गए या भारत में वे किस जाति से संबंधित थे, जैसे कई प्रश्न है जिनका सटीक जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। कुछ इतिहासकार यह मानते है कि रोमा लोगों को हजारो की संख्या में [[महमूद गजनी]] द्वारा गुलाम बनाकर [[अफगानिस्तान]] ले जाया गया था। 15वीं शताब्दी के आस-पास वे आजाद होकर यूरोप चले गए थे।