"कला": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 10:
 
[[यूरोपीय साहित्य]] में भी कला शब्द का प्रयोग शारीरिक या मानसिक कौशल के लिए ही अधिकतर हुआ है। वहाँ [[प्रकृति]] से कला का कार्य भिन्न माना गया है। कला का अर्थ है रचना करना अर्थात् वह [[कृत्रिम]] है। प्राकृतिक सृष्टि और कला दोनों भिन्न वस्तुएँ हैं। कला उस कार्य में है जो मनुष्य करता है। कला और [[विज्ञान]] में भी अंतर माना जाता है। [[विज्ञान]] में ज्ञान का प्राधान्य है, कला में कौशल का। कौशलपूर्ण मानवीय कार्य को कला की संज्ञा दी जाती है। कौशलविहीन या भोंड़े ढंग से किए गए कार्यो को कला में स्थान नहीं दिया जाता।
 
==वर्गीकरण==
कलाओं के वर्गीकरण में मतैक्य होना सम्भव नहीं है। वर्तमान समय में कला को [[मानविकी]] के अन्तर्गत रखा जाता है जिसमें [[इतिहास]], [[साहित्य]], [[दर्शन]] और [[भाषाविज्ञान]] आदि भी आते हैं।
 
परम्परागत रूप से इन सात को 'कला' कहा जाता है-
*[[स्थापत्य कला]] (architecture)
*[[मूर्तिकला]] (sculpture)
*[[चित्रकला]] (painting)
*[[संगीत]] (music)
*[[काव्य]] (poetry)
*[[नृत्य]] (dance)
*[[नाट्य]] (theater/cinema)
 
आधुनिक काल में इनमें [[फोटोग्राफी]] और [[कॉमिक्स]] जुड़ गये हैं।
 
== कला का महत्व ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कला" से प्राप्त