पंक्ति 60:
#* सामान्यतः किसी भी लेख को साफ प्रचार श्रेणी में [[वि:शीह|शीह-नामांकित]] किया जा सकता है। लेकिन इसका अन्तिम निर्णय (यदि पर्याप्त मात्रा में सक्रिय हों तो) वो प्रबन्धक लेते हैं जिन्होंने चर्चा में भाग नहीं लिया। अतः आप इसे व्यक्तिगत लड़ाई न समझें। आप मेरे वार्ता पृष्ठ के पुरालेख देखोगे तो ज्ञात होगा कि मनोज जी ने मेरे बनाये हुये विभिन्न पन्नों को [[वि:हहेच|हटाने के लिए नामांकित]] किया है लेकिन मैंने ही उन्हें प्रबन्धन अधिकारों के लिए नामांकित किया। यहाँ पीयूष जी ने भी यह नामांकन आप पर व्यक्तिगत हमले के रूप में नहीं किया है। बल्कि उस पृष्ठ को परखने के लिए किया है। अब चर्चा के बाद ही उसका उचित परिणाम प्राप्त होगा।
कृपया निष्पक्ष रूप से सोचकर अपने लिखे शब्दों के बारे में सोचें। मुझे नहीं लगता कि आपका पिछला निर्णय अन्तिम होगा। इसके अलावा प्रत्येक व्यक्ति का पृष्ठ निर्माण करने का तरिका भिन्न होता है जैसे आपने [[अल्जीरिया]] नामक पृष्ठ में पहले अंग्रेज़ी में कुछ लिखा और बाद में उसका अनुवाद किया तथा कुछ मेरे जैसे लोग अनुवाद करते जाते हैं और बाद में उसे सहेजते हैं। लेकिन दोनों का ही लक्ष्य विकि-हित है। अतः आपको कार्य करने के तरीके के स्थान पर उसके परिणाम पर विचार करना चाहिए। आशा करता हूँ कि आपको मेरे द्वारा लिखा गया इतना बड़ा लेख बुरा नहीं लगा होगा।<span style="color:green;">☆★</span>[[u:संजीव कुमार|<u><span style="color:Magenta;">संजीव कुमार</span></u>]] ([[User talk:संजीव कुमार|<span style="color:blue;">✉✉</span>]]) 10:17, 1 मई 2015 (UTC)
 
== नए साँचे या मोड्यूल बनाने के लिये ==
 
सलमा जी नमस्ते! आपने कुछ नए साँचे और मोड्यूल बनाये हैं जो शायद अंग्रेज़ी विकि से नक़ल करके बनाये गये हैं। आगे से कभी ऐसे साँचों इत्यादि की ज़रूरत पड़े तो इसके लिये [[विकिपीडिया:पृष्ठ आयात के लिए अनुरोध|आयत अनुरोध]] करें, इसकी कड़ी साइडबार में भी है। आयत की बजाय नक़ल करके बनाए जाने पर उनके हिस्ट्री रिविजंस नहीं आ पाते जो ज़रूरी भी होते हैं और इस तरह उनके शामिल न होने से इनके बनाने और सुधारने वालों को क्रेडिट भी नहीं मिल पाता! शुक्रिया!--<b>[[User:सत्यम् मिश्र|<font color="#FF00FF">स</font><font color="#FF7E00">त्य</font><font color="#00A300">म्</font> <font color="#0A20F0">मिश्र</font>]]</b> <sup>[[User talk:सत्यम् मिश्र|<font color="#9932CC"> ''बातचीत''</font>]]</sup> 15:16, 3 मई 2015 (UTC)