"गाथा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 37:
 
[[जैन धर्म]] तथा [[बौद्ध धर्म]] में भी महावीर तथा गौतम बुद्ध के उपदेशों का निष्कर्ष उपस्थित करनेवाले पद्य गाथा नाम से विख्यात है। जैन गाथाएँ [[अर्धमागधी]] में तथा बौद्ध गाथाएँ [[पालि]] भाषा में हैं। इनको हम उन महापुरुषों के मुखोदगात साक्षात वचन होने के गौरव से वंचित नहीं कर सकते। तथागत की ऐसी ही उपदेशमयी गाथाओं का लोकप्रिय संग्रह [[धम्मपद]] है तथा जातकों की कथा का सार प्रस्तुत करनेवाली गाथाएँ प्राय: प्रत्येक जातक के अंत में उपलब्ध होती ही हैं। संस्कृत की [[आर्या]] के समान पालि तथा प्राकृत में गाथा एक विशिष्ट छंद का भी द्योतक है। [[थेरगाथा]] तथा [[थेरीगाथा]] की गाथाओं में हम संसार के भोग विलास का परित्याग कर संन्यस्त जीवन बितानेवाले थेरों तथा थेरियों की मार्मिक अनुभूतियों का संकलन पाते हैं। हाल की [[गाहा सत्तसई]] प्राकृत में निबद्ध गाथाओं का एक नितांत मंजुल तथा सरस संग्रह है, परंतु गाथा का संबंध [[पारसी धर्म|पारसियों]] के [[अवेस्ता|अवेस्ता ग्रंथ]] में भी बड़ा अंतरंग है।
 
==इन्हें भी देखें==
*[[गाथा (अवेस्ता)]] या गाथस्
 
[[श्रेणी:साहित्य]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/गाथा" से प्राप्त