"नाड़ी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 19:
 
== प्रमुख नाड़ियाँ और योग शास्त्र ==
कई योग ग्रंथ १० नाड़ियों को प्रमुख मानते हैं<ref> [[गोरक्ष शतकगोरक्षशतक]] और [[हठयोग प्रदीपिका]] नाड़ियों का संख्या ७२००० बताते हैं जबकि शिव संहिता कहती है कि नाभि से साढ़े तीन लाख नाड़ियों का उद्गम होता है </ref>। इनमें भी तीन का उल्लेख बार-बार मिलता है - [[ईड़ा]], [[पिंगला]] और [[सुषुम्ना]]। ये तीनों मेरुदण्ड से जुड़े हैं। इसके आलावे गांधारी - बाईं आँख से, हस्तिजिह्वा दाहिनी आँख से, पूषा दाहिने कान से, यशस्विनी बाँए कान से, अलंबुषा मुख से, कुहू जननांगों से तथा शंखिनी गुदा से जुड़ी होती है। अन्य उपनिषद १४-१९ मुख्य नाड़ियों का वर्णन करते हैं।
 
ईड़ा ऋणात्मक ऊर्जा का वाह करती है। शिव स्वरोदय ईड़ा द्वारा उत्पादित ऊर्जा को चन्द्रमा के सदृश्य मानता है अतः इसे चन्द्रनाड़ी भी कहा जाता है। इसकी प्रकृति शीतल, विश्रामदायक और चित्त को अंतर्मुखी करनेवाली मानी जाती है। इसका उद्गम [[मूलाधार चक्र]] माना जाता है - जो मेरुदण्ड के सबसे नीचे स्थित है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/नाड़ी" से प्राप्त