"बांटू भाषा परिवार": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:African language families en.svg|thumb|230px|[[अफ़्रीका]] के भाषा परिवार - बांटू भाषाओँ का क्षेत्र नारंगी रंग में है]]
'''बांटू भाषाएँ''' (Bantu languages) [[नाइजर-कांगो भाषा परिवार]] की एक उपशाखा है जिसमें [[अफ़्रीका]] के महाद्वीप के दक्षिणी भाग में बोले जाने वाली लगभग २५० भाषाएँ हैं।<ref>Derek Nurse, 2006, "Bantu Languages", in the ''Encyclopedia of Language and Linguistics''</ref> यह सारी [[कैमरुन]] देश के पूर्व और दक्षिण में बोली जाती हैं। इस भाषा परिवार में [[स्वाहिली भाषा]] भी आती है जो आठ राष्ट्रों में ८ करोड़ से ज़्यादा लोग बोलते हैं। इस परिवार की अन्य भाषाओँ में शोना भाषा (१.४ करोड़ मातृभाषी), ज़ूलू भाषा (१ करोड़) और कोसा भाषा भी शामिल हैं।<ref>Derived from [http://www.ethnologue.com/ethno_docs/distribution.asp?by=size Ethnologue: Statistical Summaries: by Language Size]</ref> माना जाता है कि आज से २५००-३००० वर्ष पूर्व [[नाइजीरिया]] या कैमरून के इलाक़े में आदिम-बांटू भाषा बोली जाती थी। इसे बोलने वाले हज़ारों सालों में [[उप-सहारा अफ़्रीका]] में फैलकर बस गए और आदिम-बांटू की बहुत सी संतान भाषाएँ ही अब परिवार की भिन्न-भिन्न सदस्य हैं।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
[[अंग्रेज़ी]] में बांटू भाषाओँ को "बांटू लैंग्वेजिज़" (Bantu languages) बोलते हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[न्गूनी भाषाएँ]]
* [[स्वाहिली भाषा]]
* [[नाइजर-कांगो भाषा परिवार]]