No edit summary
No edit summary
पंक्ति 16:
| subdivision = १४ वंश, ४१ जातियाँ
}}
'''स्वर्गपक्षी''' या '''बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़''' [[पासरीफ़ोर्मीज़]] (<small>Passeriformes</small>) [[गण (जीवविज्ञान)|गण]] के पैराडाएसियेडाए (<small>Paradisaeidae</small>) [[कुल (जीवविज्ञान)|कुल]] के सदस्य हैं। इस जाति की अधिकांश जातियाँ [[नया गिनी|न्यू गिनी]] के द्वीप और इसके समीपी क्षेत्रों में पाई जाती हैं, तथा कुछ प्रजातियाँ मोलुक्कास और पूर्वी [[ऑस्ट्रेलिया]] में पाई जाती हैं। इस जाति की 13 श्रेणियों में 40 प्रजातियां हैं। अधिकांश प्रजातियों में नरों के पंखों के कारण इस जाति के सदस्य प्रसिद्ध हैं, ये पंख विशेष रूप से अत्यधिक लंबे होते हैं तथा चोंच, डैनों एवं सिर पर फैले हुए परों के रूप में होते हैं। इनकी अधिकांश संख्या घने वर्षावनों तक ही सीमित हैं। सभी प्रजातियों का प्रमुख आहार फल तथा कुछ हद तक कीड़े मकोड़े हैं। बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ पक्षियों में प्रजनन की विभिन्न प्रणालियां हैं जो एक मादा से लेकर सामूहिक रूप से कई मादाओं पर आधारित होती है।
 
न्यू गिनी के निवासियों के लिए इस जाति का सांस्कृतिक महत्व है। बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ की खालों तथा पंखों का व्यापार दो हज़ार साल पुराना है, तथा पश्चिमी संग्रहकर्ताओं, पक्षी वैज्ञानिकों एवं लेखकों की इन पक्षियों में काफी रूचि है। शिकार तथा निवास स्थलों की हानि के कारण कई प्रजातियां खतरे में हैं।