"शांतिदूत एडगर": अवतरणों में अंतर

en:edgar the peaceful से अनुवादित।
(कोई अंतर नहीं)

13:06, 4 सितंबर 2016 का अवतरण

साँचा:Redirect3 साँचा:Redirect3

एडगर
न्यू मिंस्टर घोषणापत्र में राजा एदगर का एक समकालीन चित्रण।
अंग्रेजों का राजा
शासनावधि1 अक्टूबर 959 – 8 जुलाई 975
पूर्ववर्तीईडविग
उत्तरवर्तीएडवर्ड
जन्म943/944
निधन8 जुलाई 975 (उम्र 31/32)
विन्चेस्टर, हैम्पशायर
समाधि
जीवनसंगीऍथलफ्लाएड[1]
वुल्फ़्थ्रिथ[1]
ऍल्फ़थ्रिथ
संतानएडवर्ड, इंग्लैंड का राजा
एडगीथ[1]
एडमंड[2]
कच्चा एथेलरेड
घरानावेसेक्स
पिताएडमंड, इंग्लैंड का राजा
माताशाफ्ट्सबरी की ऍल्फ्गिफु
धर्मरोमन कैथोलिक

एडगर प्रथम (पुरानी अंग्रेजी: Ēadgār; ल. 943 – 8 जुलाई 975), जिसे शांतिदूत एडगर (अंग्रेज़ी: Edgar the Peaceful or the Peaceable), के नाम से भी जाना जाता है, सन ९५९ से ९७५ ई.पू. तक इंग्लैंड का राजा था। वह राजा एडमंड प्रथम और उनकी रानी शाफ्ट्सबरी की ऍल्फ्गिफु का छोटा बेटा था।

राज ग्रहण

एडगर एडमंड प्रथम और उनकी रानी शाफ्ट्सबरी की ऍल्फ्गिफु बेटा था। सन ९४६ ईसवी में राजा एडमंड की मृत्यु के पश्चात एडगर के चाचा ईडरेड ने ९५५ ईसवी तक इंग्लैंड पर शासन किया। ईडरेड के बाद उसके भतीजे ईडविग ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली जो एड्गर का ज्येष्ठ भाई था।

ईडविग लोकप्रिय राजा नहीं था और उसका शासन राज्य के कई कुलीनों व गिरिजाघर के पादरियों मुख्यत: संत डंस्टन और प्रमुख पादरी ओडा के विवाद चलता रहा। ९५७ ई०पू० में मर्सिया के थेन्स और नॉर्थम्ब्रिया ने अपनी निष्ठा ईडविग के बजाए एडगर के प्रति कर ली।[3] कुछ कुलीन परिवारों ने मिलकर थेम्स नदी के उत्तरी क्षेत्रों व राज्यों का राजा एडगर को घोषित कर दिया।[4]अक्टूबर ९५९ में ईडविग की मृत्यु के पश्चात एडगर इंग्लैंड का राजा बन गया।

सरकार

 
एदगर का चाँदी का सिक्का।

एडगर के पहले कार्यों में से एक था संत डन्स्टन को निर्वासन से वापस बुलाना और उन्हें पहले वॉरसेस्टर और बाद में लंदन का पादरी और अंतत: कैंटरबरी का प्रमुख पादरी बनाना था। डंस्टन एडगर के पूरे शासनकाल में उसके प्रमुख सलाहकार रहे। एडगर स्वंय जैसा भी रहा हो उसका शासनकाल मुख्यत: शांतिपूर्ण रहा। इंग्लैंड का साम्राज्य स्थापित हो चुका था और अएडगर ने अपने पूर्वजों द्वारा पाई गैइ राजनीतिक एकता को संग्रहित और सुरक्षित किया। उसके शासन के अंत तक इंग्लैंड इतना एकजुट हो चुका था कि अब उसका कुलीन परिवारों व सामंतों के आपसी झगडों, राजपरिवार की लडाईयों की वजह से दुबारा टूटना बहुत मुश्किल था। विलियम ब्लैकस्टोन लिखते हैं कि राजा एडगर ने पूरे इंग्लैंड में मापन का एक समान पैमाना स्थापित कर दिया था।

टिप्पणियाँ

  1. पाउलिन स्टैफोर्ड, क़्वीन एम्मा और क़्वीन एडिथ, ब्लैकवेल 2001, pp. 324-325
  2. Stafford, op. cit., p. 91
  3. "Edgar the Peaceful (c943 - 975) - King of England", BBC, January 13, 2005
  4. हडसन, विलियम हेनरी (1920). Dead Man's Plack and an Old Thorn.

आगे पढें

  • Scragg, Donald (ed.). Edgar, King of the English, 959–975: New Interpretations. Publications of the Manchester Centre for Anglo-Saxon Studies. Manchester: Boydell Press, 2008. ISBN 1-84383-399-9. Contents (external link).
  • Keynes, Simon. "England, c. 900–1016." In The New Cambridge Medieval History III. c.900–c.1024, ed. Timothy Reuter. Cambridge: Cambridge University Press, 1999. 456-84.
  • Sobecki, Sebastian. "Edgar's Archipelago." In The Sea and Englishness in the Middle Ages: Maritime Narratives, Identity and Culture, ed. Sobecki. Cambridge: Brewer, 2011. 1-30.

बाहरी कड़ियाँ

विकिस्रोत पर इनके द्वारा या इनके बारे में मूल लेख उपलब्ध है:
राजसी उपाधियाँ
पूर्वाधिकारी
ईडविग
अंग्रेजों का राजा
959–975
उत्तराधिकारी
शहीद एडवर्ड, इंग्लैंड का राजा