"हेद्रिअन": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: right|thumb|300px|हेद्रिअन की प्रतिमा '''हेद्रिअन'...
 
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 1:
[[चित्र:Bust Hadrian Musei Capitolini MC817 cropped.jpg|right|thumb|300px|हेद्रिअन की प्रतिमा]]
'''हेद्रिअन''' (७६ - १३८) ११७ ई से १३८ ई तक रोमन सम्राट था।
 
हेद्रिअन का जन्म २४ जनवरी, सन् ७६ को हुआ। वह मूलत: [[स्पेन|स्पेनी]] था और [[त्राजन]] से उसका दूर का संबंध था। सन् ८५ में पिता की मृत्य के पश्चात् वह रोम के भावी सम्राट् त्राजन के संरक्षण में रहने लगा। बाद के पाँच वर्षों तक वह [[रोम]] में रहा। १५ वर्ष की उम्र में अपने जन्मस्थान को वापस लौट आया और सैनिक के रूप में उसके जीवन का आरंभ हुआ। सन् ९३ में त्राजन ने उसे रोम बुला लिया। सन् ९५ में एक ट्रिब्यून के रूप में बुडापेस्ट में उसकी नियुक्ति हुई, जहाँ से चार साल बाद वह रोम वापस चला आया। सन् १०० में महारानी [[पोलटिना]] ने उसका [[विवाह]] त्राजन की भतीजी विबिया साबिना से करा दिया। सन् १०१ में वह अर्थसचिव, १०५ में लोकाधिकारी और १०६ में प्रीतर बनाया गया। अपनी सख्त बीमारी के कारण जब त्राजन पूर्व से लौट आया तब उसने हेद्रिअन को [[सीरिया]] का गवर्नर और वहाँ का सेनापति नियुक्त किया। सन् ११७ में त्राजन ने उसे गोद लेकर अपना उत्तराधिकार को मान्यता प्रदान कर दी। वह उस समय [[रोम साम्राज्य]] की गद्दी पर बैठा जब वह चारों ओर गंभीर संकटों से घिरा हुआ था।