"टार्डीग्रेड": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''टार्डीग्रेड''' (Tardigrade) एक जल में रहने वाला आठ-टाँगों वाला सूक्ष्...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
'''टार्डीग्रेड''' (Tardigrade) एक [[जल]] में रहने वाला आठ-टाँगों वाला [[सूक्ष्मप्राणी]] है। इन्हें सन् 1773 में योहन गेट्ज़ा नामक [[जीववैज्ञानिक]] ने पाया था। टार्डीग्रेड [[पृथ्वी]] पर [[पर्वतों]] से लेकर गहरे [[महासागरों]] तक और [[वर्षावनों]] से लेकर [[अंटार्कटिका]] तक लगभग हर जगह रहते हैं।<ref name="WRD-20140321">{{cite web |last=Simon |first=Matt |title=Absurd Creature of the Week: The Incredible Critter That's Tough Enough to Survive in the vacuum of Space |url=https://www.wired.com/wiredscience/2014/03/absurd-creature-week-water-bear/ |date=21 March 2014 |work=Wired |accessdate=2014-03-21 }}</ref><ref>{{Cite news|title=Indestructible|last=Copley|first=Jon|date=23 October 1999|issue=2209|periodical=New Scientist|url=http://www.newscientist.com/article/mg16422095.100-indestructible.html|accessdate=2010-02-06}}</ref>
 
टार्डीग्रेड पृथ्वी का सबसे प्रत्यास्थी (तरह-तरह की परिस्थितियाँ झेल सकने वाला) [[प्राणी]] है। यह {{convert|1|K|F C|0}}[[केल्विन]] (−272 °[[सेंटीग्रेड]]) से लेकर {{convert|420|K|F C|-1}}केल्विन (150 °सेंटीग्रेड) का तापमान और महासागरों की सबसे गहरी [[महासागरीय गर्त|गर्तो]] में मौजूद दबाव से छह गुना अधिक दबाव झेल सकते हैं।<ref>[https://www.wired.com/2014/03/absurd-creature-week-water-bear/ ''Wired'', Water bear]</ref> मानवों की तुलना में यह सैंकड़ों गुना अधिक [[विकिरण]] (रेडियेशन) में जीवित रह सकते हैं और [[अंतरिक्ष]] के [[व्योम]] में भी कुछ काल तक ज़िन्दा रहते हैं।<ref name="NYT-20150907">{{cite news |last=Dean |first=Cornelia |title=The Tardigrade: Practically Invisible, Indestructible ‘Water Bears’ |url=https://www.nytimes.com/2015/09/08/science/the-tardigrade-water-bear.html |date=7 September 2015 |work=New York Times |accessdate=September 7, 2015 }}</ref> यह 30 वर्षों से अधिक बिना कुछ खाए-पिए रह सकते हैं और धीरे-धीरे लगभग पूरी शारीरिक क्रियाएँ रोक लेते हैं और उनमें सूखकर केवल 3% जल की मात्रा रह जाती है। इसके बाद जल व आहार प्राप्त होने पर यह फिर क्रियशील हो जाते हैं और शिशु जन सकते हैं।<ref name="WRD-20140321" /><ref>{{cite web|last=Brennand |first=Emma |url=http://www.bbc.co.uk/nature/12855775 |title=Tardigrades: Water bears in space |publisher=BBC |date=17 May 2011 |accessdate=2013-05-31}}</ref><ref name="auto">{{Cite news|last=Crowe|first=John H.|last2=Carpenter|first2=John F.|last3=Crowe|first3=Lois M.|date=October 1998|title=The role of vitrification in anhydrobiosis|periodical=Annual Review of Physiology|volume=60|pages=73–103|pmid=9558455|doi=10.1146/annurev.physiol.60.1.73}}</ref><ref name="Guidetti, R. & Jönsson, K.I. 2002 181–187">{{cite journal|author=Guidetti, R.|author2=Jönsson, K.I.|last-author-amp=yes|date=2002|title=Long-term anhydrobiotic survival in semi-terrestrial micrometazoans|journal=Journal of Zoology|volume=257|pages=181–187|doi=10.1017/S095283690200078X|issue=2}}</ref> फिर भी औपचारिक रूप से इन्हें [[चरमपसंदी]] नहीं माना जाता क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में यह जितनी अधिक देर रहें इनकी मृत्यु होने की सम्भावना उतनी ही अधिक होती है जबकि सच्चे चरमपसंदी जीव अलग-अलग उन चरम-परिस्थितियों में पनपते हैं जिनके लिए वे [[क्रमविकास]] (एवोल्यूशन) की दृष्टि से अनुकूल हों।
 
== इन्हें भी देखें ==