"यतीन्द्रनाथ दास": अवतरणों में अंतर

छो 171.76.142.111 (Talk) के संपादनों को हटाकर Sanjeev bot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 1:
{{Infobox person
देश के अमर सपूत वीर क्रान्तिकारी बलिदानी जिसने भारत माता को आजाद कराने के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी। ऐसे ही एक वीर क्रांतिकारी शहीद जतीन्द्रनाथ दास ..(जन्म- 27 अक्टूबर, 1904, कलकत्ता, ब्रिटिश भारतय मृत्यु- 13 सितम्बर, 1929, लाहौर, पाकिस्तान) भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियोंमें से एक थे, जिन्होंने देश की आजादी केलिए जेल में अपने प्राण त्याग दिए और शहादत पाई। इन्हें श्जतिन दासश् के नाम से भी जाना जाता है, जबकि संगी साथी इन्हें प्यार से जतिन दास कहा करते थे। जतीन्द्रनाथ दास कांग्रेस सेवादल में सुभाषचन्द्र बोस के सहायक थे। भगत सिंह से भेंट होने के बाद ये बम बनाने के लिए आगरा आ गये थे। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने जो बम केन्द्रीय असेम्बली में फेंके थे, वे इन्हीं के द्वारा बनाये गए थे। जेल में क्रान्तिकारियोंके साथ राजबन्दियों के समान व्यवहार न होने के कारण क्रान्तिकारियोंने 13 जुलाई, 1929 से अनशन आरम्भ कर दिया। जतीन्द्रनाथ भी इसमें सम्मिलित हुए। अनशन के 63वें दिन जेल में ही इनका देहान्त हो गया। क्रांतिकारी गति विधि जब जतीन्द्रनाथ अपनी आगे की शिक्षा पूर्ण कर रहे थे, तभी महात्मा गाँधी ने असहयोग आन्दोलन प्रारम्भ किया। जतीन्द्र इस आन्दोलन में कूद पड़े। विदेशी कपड़ों की दुकान पर धरना देते हुए वे गिरफ्तार कर लिये गए। उन्हें 6 महीने की सजा हुई। लेकिन जब चैरी-चैरा की घटना के बाद गाँधीजी ने आन्दोलन वापस ले लिया तो निराश जतीन्द्रनाथ फिर कॉलेज में भर्ती हो गए। कॉलेज का यह प्रवेश जतीन्द्र के जीवन में निर्णायक सिद्ध हुआ। नजरबन्द 1925 में जतीन्द्रनाथ को दक्षिणेश्वर बम कांड और काकोरीकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया, किन्तु प्रमाणोंके अभाव में मुकदमा न चल पाने पर वे नजरबन्द कर लिये गए। जेल में दुर्व्यवहार के विरोध में उन्होंने 21 दिन तक जब भूख हड़ताल कर दी तो बिगड़ते स्वास्थ्य को देखकर सरकार को उन्हें रिहा करना पड़ा। लाहौर षड़यंत्र केस में गिरफ्तार जेल से बाहर आने पर जतीन्द्रनाथ दास ने अपना अध्ययन और राजनीति दोनों काम जारी रखे। 1928 की कोलकाता कांग्रेस में वे कांग्रेस सेवादल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सहायक थे। वहीं उनकी सरदार भगत सिंह से भेंट हुई और उनके अनुरोध पर बम बनाने के लिए आगरा आए। 8 अप्रैल, 1929 को भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त ने जो बम केन्द्रीय असेम्बली में फेंके, वे इन्हीं के द्वारा बनाये हुए थे। 14 जून, 1929 को जतीन्द्र गिरफ्तार कर लिये गए और उन पर लाहौर षड़यंत्र केस  में मुकदमा चला। अनशन जेल में क्रान्तिकारिया के साथ राजबन्दियों के समान व्यवहार न होने के कारण क्रान्तिकारियों ने 13 जुलाई, 1929 से अनशन आरम्भ कर दिया। जतीन्द्र भी इसमें सम्मिलित हुए। उनका कहना था कि एक बार अनशन आरम्भ होने पर हम अपनी मांगों की पूर्ति के बिना उसे नहीं तोड़ेंगे। कुछ समय के बाद जेल अधिकारियों ने नाक में नली डालकर बलपूर्वक अनशन पर बैठे क्रांतिकारियों के के पेट में दूध डालना शुरू कर दिया। जतीन्द्र को 21 दिन के पहले अपने अनशन का अनुभव था। उनके साथ यह युक्ति काम नहीं आई। नाक से डाली नली को सांस से खींचकर वे दांतों से दबा लेते थे। अन्त में पागल खाने के एक डॉक्टर ने एक नाक की नली दांतों से दब जाने पर दूसरी नाक से नली डाल दी, जो जतीन्द्र के फेफड़ों में चली गई। उनकी घुटती सांस की परवाह किए बिना उस डॉक्टर ने एक सेर दूध उनके फेफड़ों में भर दिया। इससे उन्हें निमोनिया हो गया। कर्मचारियों ने उन्हें धोखे से बाहर ले जाना चाहा, लेकिन जतीन्द्र अपने साथियों से अलग होने के लिए तैयार नहीं हुए। निधन अनशन के 63 वें दिन 13 सितम्बर, 1929 को जतीन्द्रनाथ दास का देहान्त हो गया। जतीन्द्र के भाई किरण चंद्रदास ट्रेन से उनके शव को कोलकाता ले गए। सभी स्टेशनों पर लोगों ने इस शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलकाता में शवदाह के समय लाखों की भीड़ एकत्र थी। उस वीर योद्धा , अमर बलिदानी के बलिदान दिवस पर आज अर्थात 13 सितम्बर पर गोण्डा लाइव न्यूज परिवार उन्हें बारम्बार नमन करता है और ऐसे वीर बलिदानियों की गौरवगाथा को समय समय पर जनमानस के सामने लाते रहने के अपने संकल्प को भी दोहराता है . वीर जतिन जी अमर रहें बन्देमात्रम । {{Infobox person
| name = यतीन्द्रनाथ दास <br> যতীন দাস
| image = Jatin Das Indian freedom fighter.gif
पंक्ति 19:
 
==बाहरी कड़ियाँ==
*[httpshttp://gondalivenews1www.blogspotanilverma.comin/20182014/09/blog-post.html क्रांतिवीर यतीन्द्र नाथ दास]
*[http://www.amarujala.com/news-archives/india-news-archives/yatindra-nath-das-want-freedom-at-life जन्मदिन विशेष: प्राणों से ज्यादा प्यारी थी यतींद्रनाथ को आजादी] (अमर उजाला)
*[http://www.bharatdarshan.co.nz/festival_description/156/jatindra-nath-das-anniversary.html यतीन्द्र नाथ दास] (भारत दर्शन)