"इलाहाबाद उच्च न्यायालय": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 3:
 
== इतिहास ==
'प्रयागराज उच्च न्यायालय मूल रूप से [[ब्रिटिश राज]] में भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 के अन्तर्गत [[आगरा]] में 17 मार्च 1866 को स्थापित किया गया था। उत्तरी-पश्चिमी प्रान्तों के लिए स्थापित इस न्यायाधिकरण के पहले मुख्य न्यायाधीश थे सर वाल्टर मॉर्गन। सन् 1869 में इसे आगरा से [[प्रयागराज]] स्थानान्तरित किया गया। 11 मार्च 1919 को इसका नाम बदल कर 'प्रयागराज उच्च न्यायालय' रख दिया गया।<ref>[http://www.prayagrajhighcourt.in/hindi/history.htm प्रयागराज उच्च न्यायालय का इतिहास]</ref>
 
2 नवम्बर 1925 को अवध न्यायिक आयुक्त ने अवध सिविल न्यायालय अधिनियम 1925 की गवर्नर जनरल से पूर्व स्वीकृति लेकर [[संयुक्त प्रान्त]] विधानमण्डल द्वारा अधिनियमित करवा कर इस न्यायालय को '''अवध चीफ कोर्ट''' के नाम से [[लखनऊ]] में प्रतिस्थापित कर दिया। [[काकोरी काण्ड]] का ऐतिहासिक मुकद्दमें का निर्णय अवध चीफ कोर्ट लखनऊ में ही दिया गया था।