"राम": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
छो 2405:204:621E:12D7:0:0:BAD:28AD द्वारा किये गये 1 सम्पादन पूर्ववत किये। (बर्बरता)। (ट्विंकल) टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना |
Biplab Anand (वार्ता | योगदान) छो सुधार |
||
पंक्ति 5:
| ¡sanskrit_transliteration = राम
| devanagari = श्रीराम
| parents = [[दशरथ]] (पिता)<br>[[कौशल्या]] (माता)
| weapon = [[धनुष]]
| consort = [[सीता]]
| children =[[कुश]], [[लव]]
| abode = [[अयोध्या]]
| siblings = [[भरत]], [[लक्ष्मण]], [[शत्रुघ्न]]
}}
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी, [[अयोध्या]] के राजा [[दशरथ]] और रानी [[कौशल्या]] के सबसे बड़े पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम [[सीता]] था इनके तीन भाई थे- [[लक्ष्मण]], [[भरत (रामायण)|भरत]] और [[शत्रुघ्न]]। [[हनुमान]], श्री रामजी के, सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं। श्री राम जी ने लंका के राजा [[रावण]] (जो अधर्म का पथ अपना लिया था) का वध किया। श्री राम जी की प्रतिष्ठा मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में है। राम ने मर्यादा के पालन के लिए राज्य, मित्र, माता-पिता, यहाँ तक कि पत्नी का भी साथ छोड़ा। इनका परिवार आदर्श भारतीय परिवार का प्रतिनिधित्व करता है। राम रघुकुल में जन्मे थे, जिसकी परम्परा '''प्रान जाहुँ बरु बचनु न जाई'''<ref> श्रीरामचरितमानस (सटीक)-2-28-2; गीताप्रेस गोरखपुर, संस्करण-1999ई०।</ref> की थी। श्रीराम के पिता दशरथ ने उनकी सौतेली माता [[कैकेयी]] को उनकी किन्हीं दो इच्छाओं को पूरा करने का वचन (वर) दिया था। कैकेयी ने दासी [[मन्थरा]] के बहकावे में आकर इन वरों के रूप में राजा दशरथ से अपने पुत्र [[भरत]] के लिए अयोध्या का राजसिंहासन और राम के लिए चौदह वर्ष का [[वनवास]] माँगा। पिता के वचन की रक्षा के लिए राम ने खुशी से चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार किया। पत्नी [[सीता]] ने आदर्श पत्नी का उदाहरण देते हुए पति के साथ वन जाना उचित समझा। भाई लक्ष्मण ने भी राम के साथ चौदह वर्ष वन में बिताए। भरत ने न्याय के लिए माता का आदेश ठुकराया और बड़े भाई राम के पास वन जाकर उनकी चरणपादुका (खड़ाऊँ) ले आए। फिर इसे ही राज गद्दी पर रख कर राजकाज किया। जब राम वनवासी थे तभी उनकी पत्नी सीता को रावण हरण (चुरा) कर ले गया। जंगल में राम को हनुमान जैसा मित्र और भक्त मिला जिसने राम के सारे कार्य पूरे कराये। राम ने हनुमानजी,सुग्रीव आदि वानर जाति के महापुरुषो की मदद से सीताजी को ढूँढ़ा। समुद्र में पुल बना कर लंका पहुँचे तथा रावण के साथ युद्ध किया। उसे मार कर सीता को वापस लाये। राम के अयोध्या लौटने पर भरत ने राज्य उनको ही सौंप दिया। राम न्यायप्रिय थे। उन्होंने बहुत अच्छा शासन किया इसलिए लोग आज भी अच्छे शासन को '''रामराज्य''' की उपमा देते हैं। इनके दो पुत्रों [[कुश]] व [[लव]] ने इनके राज्यों को सँभाला।
|