"व्लादिमीर पुतिन": अवतरणों में अंतर

छो सफाई, replaced: date=07 → date=7 (6)
छो बस एक छोटा सा बदलाव किया गया है
पंक्ति 60:
}}
'''व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन''' ({{audio-ru|Влади́мир Влади́мирович Пу́тин|ru-Putin.ogg}}) (जन्म: 7 अक्टूबर 1952) [[रूस|रूसी]] राजनीतिज्ञ हैं। वे 7 मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं तथा 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले सन् 2000 से 2008 तक [[रूस के राष्ट्रपतियों की सूची|रूस के राष्ट्रपति]] तथा 1999 से 2000 एवं 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान वे रूस की संयुक्त रूस पार्टी के अध्यक्ष भी थे।
[https://biographyarts.com/vladimir-putin-biography-in-hindi/ व्लादिमीर पुतिन बायोग्राफी और हिस्ट्री इन हिंदी ]
 
पुतिन ने 16 साल तक सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में अधिकारी के रूप में सेवा की, जहाँ वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पदोन्नत हुए। 1991 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्होंने अपने पैतृक शहर [[सेंट पीटर्सबर्ग]] से राजनीति में कदम रखा। 1996 में वह मास्को में राष्ट्रपति [[बोरिस येल्तसिन]] के प्रशासन में शामिल हो गए, एवं येल्तसिन के अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा दे देने के कारण 31 दिसम्बर 1999 को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। तत्पश्चात, पुतिन ने वर्ष 2000 और फिर 2004 का राष्ट्रपति चुनाव जीता। रूसी संविधान के द्वारा तय किये गए कार्यकाल सीमा की वजह से वह 2008 में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने के लिए अयोग्य थे। 2008 में [[दिमित्री मेदवेदेव]] ने राष्ट्रपति चुनाव जीता और प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन को नियुक्त किया। सितंबर 2011 में, कानून में बदलाव<ref>{{cite web|title=Putin claims to support term limits as he readies to take helm for 3rd time|trans-title=| language = en |author=नतालया वसिल्येवा|url= http://www.chinapost.com.tw/international/2012/04/12/337618/Putin-claims.htm |publisher=द चाईना पोस्ट |date=12 अप्रैल 2012|accessdate=१० मई २०१४}}</ref> के परिणामस्वरूप राष्ट्रपति पद के कार्यकाल की अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल हो गयी, एवं पुतिन ने 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए एक तीसरे कार्यकाल की तलाश में चुनाव लड़ने करने की घोषणा की, जिसके चलते कई रूसी शहरों में बड़े पैमाने पर [[2011 रूसी विरोध|विरोध प्रदर्शन]] हुए। मार्च 2012 में उन्होंने यह चुनाव जीता और वर्तमान में 6 वर्ष के कार्यकाल की पूर्ति कर रहे हैं।<ref>{{cite news|url=http://en.rian.ru/russia/20120304/171708401.html |title=Putin Hails Vote Victory, Opponents Cry Foul|trans-title=पुतिन की भारी मतों से जीत, विपक्ष ने बेईमानी का आरोप लगाया |agency=आरआईए नोवोस्ती |accessdate=7 मई 2014| language = en}}</ref><ref>{{cite web|url=http://www.theworldreporter.com/2012/03/elections-in-russia-world-awaits-for.html|title=Elections in Russia: World Awaits for Putin to Reclaim the Kremlin|trans-title=रूस में चुनाव: विश्व को पुतिन द्वारा पुनः रूसी सरकार बनाने का इंतज़ार |author=संस्कार श्रीवास्तव|date=मार्च 2012|publisher=द वर्ल्ड रिपोर्टर|accessdate=7 मई 2014| language = en}}</ref> 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात वे अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं।