छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
No edit summary
पंक्ति 25:
| टिप्पणियाँ = |
}}
'''संबलपुर''' [[भारत]] के [[उड़ीसा]] [[प्रान्त]] का एक [[जिला]]नगर है। इसका नाम 'समलेश्वरी देवी' के नाम पर पड़ा है जो शक्तिरूपा हैं और इस क्षेत्र में पूज्य देवी हैं। संबलपुर, [[भुवनेश्वर]] से ३२१ किमी की दूरी पर है। [[इतिहास]] में इसे 'संबलक', 'हीराखण्ड', 'ओडियान' (उड्डियान), 'ओद्र देश', 'दक्षिण कोशल' और 'कोशल' आदि नामों से संबोधित किया गया है।
 
[[महानदी]] इस जिले को विभक्त करती है। यह जिला तरंगित समतल है, जिसमें कई पहाड़ियाँ हैं। इनमें से सबसे बड़ी पहाड़ी ३०० वर्ग मील में फैली हुई है। जिले में महानदी के पश्चिमी भाग में सघन खेती होती है और पूर्वी भाग के अधिकांश में जंगल हैं। जिले में [[हीराकुड]] पर [[हीराकुड बाँध|बाँध]] बनाकर [[सिंचाई]] के लिए जल एवं उद्योगों के लिए विद्युत् प्राप्त की जा रही है। महानदी और [[इब नदी]] के संगमस्थल के समीप हीराकुड में स्वर्णबालू एवं हीरा पाया गया है।