"बीना": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 97:
- संकलित लेख
 
#एरण बीना मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है ! यह म.प्र. के सागर जिले की बीना तहसील में बीना नदी से लगा हुआ समृद्ध नगर था ! वर्तमान नाम एरन जो अब गांव के रुप में है ! यह बीना जंक्शन से 25सतौरिया पहुँच मार्ग से 12 कि.मी. और मंडी बामोरा स्टेशन से 10 कि.मी. दूरी पर और सागर से 90 कि. मी. की दूरी पर है ! एरण नाम रखे जाने का एक कारण बीना नदी और बेतवा नदी के संगम पर अत्याधिक मात्रा में उगने वाली "एराका" नामक घास के कारण रखा गया ! यह घास प्रदाह प्रशामक तथा मंदक गुणधर्म वाली होती है !
एक अन्य कारण एरण से प्राप्त सिक्कों पर नाग चित्र हैं ! अत: इस स्थान का नामकरण "एरिका" अर्थात नाग से हुआ ! प्राचीन काल में ऐरण पर नागवंश के शासकों का अधिकार था !
यहाँ से प्राप्त अभिलेखों और मुद्राओं में ब्रम्ह लिपी का उपयोग हुआ है ! एरण में मौर्य, शुंग, शक,गुप्त,हूण, कल्चुरी,सातवाहन, परमार अनेक राजवंशों के शासन का उल्लेख शोध ग्रथों से मिलता है !
एरण के प्राचीन काल के इतिहास के बारे में मिले पुरातात्वीय अवशेष हालाकि गुप्तकाल के हैं ! लेकिन यहाँ मिले सिक्कों से ज्ञात होता है कि ईसा पूर्वकाल में भी यह स्थान आबाद था ! एरण के बारे में माना जाता है कि यह नगर गुप्तकाल में एक महत्वपूर्ण नगर था ! प्राचीन संदर्भ ग्रंथों के अनुसार *जनरल कनिंघम ने सर्वप्रथम प्राचीन एरिकिण नगर की पहचान एरण से की ! एरण को स्वभोग नगर कहा जाता था ! कुछ विद्वानों के अनुसार एरण जेजक भुक्ति की राजधानी रहा है ! विष्णु स्तंभ पर उत्कीर्ण लेख में गुप्त संवत 165 , ( 464 ईस्वी ) अंकित है ! इस लेख के अनुसार गुप्त सम्राट बुद्धगुप्त के राज्यकाल में नर्मदा और यमुना नदियों के बीच वाले प्रदेश के शासक सुरश्मिचंद्र थे ! एरण के प्रादेशिक शासक मातृविष्णु थे ! मातृविष्णु और उनके भाई धन्यविष्णु द्वारा 47 फीट ऊचे एक ही पत्थर के बने, *विष्णु स्तंभ" का निर्माण कराया गया !
उत्खनन से प्राप्त वस्तुओं, सिक्कों आदि से पता चलता है कि एरण स्वतंत्र राज्य के रुप में स्थापित था ! एरण में ईसापूर्व सभ्यता के अवशेष व मूर्ति शिल्प प्राप्त हुए हैं ! एरन में भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की मूर्ति प्राप्त हुई है ! इससे प्रमाणित होता है ! कि भगवान विष्णु के अनुयायी का लम्बे समय तक एरण क्षेत्र में शासन रहा !
"https://hi.wikipedia.org/wiki/बीना" से प्राप्त