"वेंकैया नायडू": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 36:
== राजनीतिक जीवन ==
वेंकैया नायडू की पहचान हमेशा एक 'आंदोलनकारी' के रूप में रही है। वे 1972 में 'जय आंध्र आंदोलन' के दौरान पहली बार सुर्खियों में आए। उन्होंने इस दौरान नेल्लोर के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुये विजयवाड़ा से आंदोलन का नेतृत्व किया। छात्र जीवन में उन्होने लोकनायक [[जयप्रकाश नारायण]] की विचारधारा से प्रभावित होकर आपातकालीन संघर्ष में हिस्सा लिया। वे आपातकाल के विरोध में सड़कों पर उतर आए और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। आपातकाल के बाद वे 1977 से 1980 तक [[जनता पार्टी]] के युवा शाखा के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2002 से 2004 तक उन्होने [[भारतीय जनता पार्टी]] के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उतरदायित्व निभाया। वे [[अटल बिहारी वाजपेयी]] की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे और नरेन्द्र मोदी की सरकार में वे भारत सरकार के अंतर्गत शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्‍मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री है।<ref name=mvn11>{{cite web|title=Venkaiah Naidu files papers for Rajya Sabha|trans-title=वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया| language = en |url=http://m.rediff.com/news/1998/mar/16karna.htm|publisher=रेडिफ़ डॉट कॉम }}</ref><ref name="mvn 8">{{cite news|title=वेंकैया नायडू के साथ-साथ 10 और राज्यसभा के लिए निर्वाचित|trans-title=| language = en |url=http://www.hindu.com/2004/06/29/stories/2004062906581100.htm|newspaper=दि हिन्दू}}</ref><ref name=mvn10>{{cite web|title=राज्यसभा चुनाव: माल्या, वेंकैया, पासवान, रूडी जीते|trans-title=| language = en |url=http://www.ndtv.com/article/india/rajya-sabha-elections-mallya-venkaiah-paswan-rudy-win-32350|publisher=एन डी टी वी }}</ref><ref name=mvn1>{{cite news|title=Party man Venkaiah Naidu makes debut in government|trans-title=पार्टी मैन वेंकैया नायडू की सरकार में उपस्थिती| language = en |url=http://www.rediff.com/news/2000/sep/30cab2.htm|newspaper=रेडिफ़ डॉट कॉम}}</ref>
 
अपने भाषणों में तुकान्त शब्दों का प्रयोग करके वे अपनी बात सरस ढंग से प्रस्तुत करने में सिद्धहस्त हैं। अपनी मातृभाषा [[तेलुगु]] के साथ वे [[हिन्दी]] और [[अंग्रेजी]] में भाषण करते हैं। वे गम्भीर चिन्तक भी हैं। अगस्त २०१७ में उनकी पुस्तक 'टायरलेस वॉयस रिलेन्टलेस जर्नी' का विमोचन हुआ। <ref>[https://www.amarujala.com/india-news/pm-modi-released-the-book-venkaiah-naidu-book-titled-tireless-voice-relentless-journey पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू के किताब 'टायरलेस वॉयस रिलेन्टलेस जर्नी' का किया विमोचन]</ref> फरवरी २०१८ में उनकी पुस्तक 'मूविंग ऑन मूविंग फॉरवर्ड, वन ईयर इन ऑफिस' प्रकाशित हुई थी।<ref>[https://www.navodayatimes.in/news/khabre/pm-modi-launch-naidu-book-says-precedent-of-discipline-is-vice-president/93911/ नायडू की किताब लॉन्च, PM मोदी बोले- अनुशासन की मिसाल हैं उपराष्ट्रपति]</ref>
हाल ही में (अगस्त २०१९) उनकी एक पुस्तक प्रकाशित हुई है जिसका नाम है- 'लिस्निंग, लर्निग एंड लीडिंग'।<ref>[https://zeenews.india.com/hindi/india/states/amit-shah-today-released-book-on-vice-president-venkaiah-naidu-2-years-in-office/561571 अमित शाह ने उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू के 2 साल पूरे होने पर पुस्‍तक का विमोचन किया]</ref>
 
==मातृभाषा के समर्थक==