"भारत-चीन सम्बन्ध": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 8:
[[File:India and China (Polandball).png|thumb| पोलैण्डबॉल में प्रकाशित भारत चीन संबंधों पर एक कार्टून]]
 
[[भारत]]-[[चीन]] दोनों पड़ोसी एवं विश्व के दो बड़े [[विकासशील देश]] हैं। भारत चीन का सबसे बड़ा पड़ोसी देश है। दोनों के बीच लम्बी सीमा-रेखा है। इन दोनों में प्रचीन काल से ही सांस्कृतिक तथा आर्थिक सम्बन्ध रहे हैं। भारत से [[बौद्ध धर्म]] का प्रचार चीन की भूमि पर हुआ है। चीन के लोगों ने प्राचीन काल से ही बौद्ध धर्म की शिक्षा ग्रहण करने के लिए भारत के विश्वविद्यालयों अर्थात् [[नालन्दा विश्वविद्यालय]] एवं [[तक्षशिला विश्वविद्यालय]] को चुना था क्योंकि उस समय संसार में अपने तरह के यही दो विश्वविद्यालय शिक्षा के महत्वपूर्ण केन्द्र थे। उस काल में [[यूरोप]] के लोग जंगली अवस्था में थे।
 
यद्यपि १९४६ में चीन के [[साम्यवाद|साम्यवादी शासन]] की स्थापना हुई तदपि दोनों देशों के बीच मैत्री सम्बन्ध बराबर बने रहे। [[जापानी साम्राज्यवाद]] के विरूद्ध चीन के संघर्ष के प्रति भारत द्वारा सहानभूति प्रकट की गई एवं [[पंचशील]] पर आस्था भी प्रकट की गई। वर्ष 1949 में नये चीन की स्थापना के बाद के अगले वर्ष, भारत ने चीन के साथ राजनयिक सम्बन्ध स्थापित किये। इस तरह भारत, चीन लोक गणराज्य को मान्यता देने वाला प्रथम गैर-समाजवादी देश बना।